हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप रेसिपी, स्वाद लगेगा लाजवाब

Singhare Ka Halwa: नवरात्रि के भोग में अगर कुछ नया बनाने की सोच रहे हैं तो सिंघाड़े का हलवा बना सकते हैं. यह खाने में स्वादिष्ट होता है और इसीलिए प्रसाद के रूप में भी परोसा जा सकता है.

विज्ञापन
इस तरह तैयार करें सिंघाड़े का हलवा. Image Credits - AI

Navratri Bhog Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ ही भक्त माता के लिए हर दिन विशेष भोग भी तैयार करते हैं. ऐसे मे रोज एक ही हलवा, खीर या मिठाई को भोग में लगाने के बजाय यहां बताए सिंगाड़े के आटे से बना हलवा (Singhare Ka Halwa) भोग में लगाया जा सकता है. सिंघाड़े का हलवा खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्री नहीं लगती है और यह बनता भी बेहद स्वाद है. ऐसे में चलिए बिना देरी किए जानते हैं किस तरह बनाकर खाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा.

यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, मूंग की दाल से तैयार होगा यह प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट

सिंघाड़े के आटे का हलवा कैसे बनाते हैं

सामग्री

विज्ञापन

सिंघाड़े का आटा – 1 कप
देसी घी – 4 से 5 बड़े चम्मच
चीनी – आधा कप या स्वादानुसार
पानी – 2 कप
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
कटे हुए बादाम – 1 बड़ा चम्मच
कटे हुए काजू – 1 बड़ा चम्मच
किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

हलवा बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सिंघाड़े का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म कर लें. इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह घोल लें. आप चाहें तो चीनी को अलग से भी हलवे में डाल सकते हैं.
  • अब कड़ाही को आंच पर चढ़ाएं और उसमें घी डालकर गर्म करें. देसी घी गर्म हो जाए तो इसमें सिंघाड़े का आटा डालें और धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भुनें. जबतक आटा हल्का सुनहरा ना हो जाए इसे तबतक भूनते रहें.
  • हलवा भुन जाएगा तो इससे खुशबू आने लगेगी. ध्यान रखें कि आटा जल ना जाए. इससे हलवे का स्वाद बिगड़ जाता है.
  • आटे में इस स्टेज पर चीनी वाला पानी मिलाना है. आटे में चीनी वाला पानी डालकर हल्के से हिलाते रहें. जब कड़ाही में आप पानी डाल रहे हों तो ध्यान रखें कि पानी की छींटे आप पर ना पड़ें.
  • हलवे को आपको चलाते रहना है. जब हलवा मुलायम हो जाए, उसमें चमक नजर आने लगे और वह कड़ाही से चिपके ना तब समझ जाएं कि हलवा पक गया है.
  • अब हलवे में इलायची का पाउडर डालें, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डालें और अपनी पसंद के दूसरे मेवे भी डाल सकते हैं.

लीजिए तैयार है देवी मां को लगाने के लिए भोग. सिंघाड़े के आटे के इस हलवे को प्रसाद के रूप में भी परोसा जा सकता है.

यह भी पढ़ें – कीर्तन में मेहमानों को चाय के साथ खिलाएं ये 5 व्रत फ्रेंडली स्नैक्स, तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे पड़ोसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola