Navratri 2025 Vrat Recipe: नवरात्रि का इंतजार सभी को बहुत ही ज़्यादा होता है. इस साल यह पावन पर्व 22 सितंबर से शुरू हो जाएगा. ऐसे बहुत से लोग हैं जो इन दिनों व्रत रखते हैं और अपने फास्ट में भी कुछ बेहतर और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं. साथ ही कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें समझ नहीं आता कि क्या खाएं और क्या बनाएं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और व्रत के लिए कुछ अच्छा और हेल्दी (Healthy Food) खाने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कुछ फूड ऑप्शन के बारे में जिन्हें आप ट्राय कर सकते हैं.
व्रत फूड | Vrat Food
मिलेट पोंगल
मिलेट यानी बाजरे या सामा (Barnyard Millet) से बनी यह साउथ इंडियन डिश (Indian Dish) हल्की होती है. इसमें घी, अदरक और काली मिर्च जैसे व्रत में मान्य मसाले डाले जाते हैं. यह ऊर्जा देने वाली और पेट के लिए हल्की रेसिपी है.
कुट्टू डोसा
कुट्टू का आटा व्रत में विशेष रूप से खाया जाता है. इससे बना डोसा कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है. इसे आलू या मूंगफली की चटनी के साथ परोसा जा सकता है. यह फास्ट के लिए एक इनोवेटिव और भरपेट विकल्प है.
ये भी पढ़ें- Curry Leaves Benefits: बासी मुंह करी पत्ता चबाने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान
साबुदाना पोहा
साबुदाना पोहा में मूंगफली, हरी मिर्च और हल्का नींबू डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. यह फास्ट के दौरान भरपूर एनर्जी (Energy) देता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.
दही आलू
उबले हुए आलू को दही और व्रत में मान्य मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है. यह व्यंजन स्वाद के साथ-साथ पाचन में भी सहायक होता है. इसे सामा के चावल या सिंघाड़े की रोटी के साथ खाया जा सकता है.
चुकंदर सलाद
चुकंदर को उबालकर उसमें सेंधा नमक, नींबू और धनिया डालकर एक हेल्दी सलाद तैयार किया जा सकता है. यह आयरन और फाइबर (Fiber) से भरपूर होता है और व्रत के दौरान शरीर को भरपूर पोषण देता है.
ये भी पढ़ें- Navratri Rangoli Designs: इन रंगोली डिजाइन से लगाएं माता रानी के स्वागत में चार चांद
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines