Navratri Rangoli Designs: इन रंगोली डिजाइन से लगाएं माता रानी के स्वागत में चार चांद

Navratri 2025: नवरात्रि में अगर आप भी माता रानी के स्वागत में रंगोली बनाने का सोच रहे हैं, तो आइए देखते हैं कुछ सुंदर-सी डिजाइन्स.

navratri rangoli design

माता रानी के आगमन पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन. Image Source Freepik

Navratri Rangoli Design 2025: नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर से शुरू हो जाएगा. इन दिनों का बहुत से भक्त इंतजार करते हैं. इसके साथ ही बहुत से ऐसे भी हैं जो माता का स्वागत ढोल-नगाड़ों से करते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अलग अंदाज में मां का स्वागत करना चाहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और नवरात्रि (Navratri) में कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आइए देखें कैसे आप माता के स्वागत (Devi Agmaan) के लिए अपने घर की चौखट या घर में सुंदर-सी रंगोली (Rangoli) बना सकते हैं. इसके साथ ही मां को खुश भी कर सकते हैं.

नवरात्रि रंगोली डिजाइन्स 2025| Navratri Rangoli Designs 2025

चरन रंगोली

अगर आप चाहें, तो अपने घर की चौखट पर लक्ष्मी माता के चरण-चिन्हों की रंगोली बना सकते हैं. यह काफी सुंदर और अलग लगती है. माता के स्वागत के लिए यह एकदम बेस्ट ऑप्शन है.

अंबाबाई रंगोली

आप चाहें, तो अंबाबाई (मां लक्ष्मी) की प्रतिमा की रंगोली बना सकती हैं. यह रंगोली काफी आकर्षक लगती है, जिसे आप अपने घर की चौखट पर बना सकते हैं.

दुर्गा मां रंगोली

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें रंगोली बनाने का शौक होता है. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो दुर्गा मां के चित्र की रंगोली बना सकते हैं. यह देखने में सुंदर और अलग लगती है. आप इसमें अलग-अलग रंगों का प्रयोग कर सकते हैं.

फूल रंगोली

अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं, तो फूलों की रंगोली एक बेहतरीन विकल्प है. यह सुंदर लगती है और आसानी से बन जाती है. आप इसे घर के अंदर या चौखट पर बना सकते हैं.

फ्लोरल और दीपक रंगोली

आप चाहें तो फ्लोरल डिजाइन अपना सकते हैं. इसमें दीपक को भी रंगोली के साथ सजाया जा सकता है, जिससे यह और भी सुंदर लगेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ