Navratri Day 1 Bhog: नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है. इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है. ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन आप भी मां शैलपुत्री का स्वागत इस स्वादिष्ट आलू के हलवे से कर सकते हैं. आलू का हलवा माता रानी को भोग में तो लगा ही सकते हैं, साथ ही यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि प्रसाद में बांटा जाए तो सभी को बेहद पसंद आता है और सभी स्वाद लेकर खाते हैं. यहां जानिए आलू का हलवा (Aloo Ka Halwa) बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
आलू का हलवा बनाने की रेसिपी | Aloo Ka Halwa Recipe For Navratri
सामग्री
आलू – 3 मीडियम आकार के आलू
घी – 3 बड़े चम्मच
चीनी -आधा कप (स्वादानुसार कम या ज्यादा)
दूध – 1 कप
इलायची का पाउडर – आधा छोटा चम्मच
सूखे मेवे – 2-2 चम्मच कुटे हुए
हलवा बनाने की विधि
- हलवा बनाने का पहला स्टेप है आलू को उबालकर, छीलकर और मसलकर प्लेट में रखना.
- अब कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें घी डालकर गर्म करें.
- घी गर्म करने के बाद उसमें आलू डालें और मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब आलू भुनने लगें, उनमें से खुशबू आने लगे और आलू सुनहरे रंग के दिखने लगें तो दूध डाल दें.
- अब आलू को अच्छे से कढ़ाई में हिलाने के बाद चीनी डालें और मिलाएं.
- चीनी घुलने लगे और हल्वा गाढ़ा होने लगे तो उसमें इलायची का पाउडर और सूखे मेवे डाल दें.
- अब हलवा घी छोड़ने लगे तो आंच बंद कर दें.
- बस तैयार है आपका स्वादिष्ट हलवा. इसकी गार्निशिंग करते हुए ऊपर से सूखे मेवे डाल सकते हैं.
इस बोनस टिप से बढ़ेगा हलवे का स्वाद
आलू का हलवा और भी स्वादिष्ट बने और इसका फ्लेवर रिच हो जाए इसके लिए हलवे में दूध के बजाय मावा डाला जा सकता है. चीनी की जगह पर गुड़ डालने पर इस हलवे का स्वाद और बेहतर हो जाता है.
यह भी पढ़ें – Eid Special Recipe: इस ईद मेहमानों के लिए घर पर बनाएं शाही टुकड़ा, स्वाद लेते ही करेंगे तारीफ; जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
13 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
16 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
18 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
22 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines