Sabudana Chaat Recipe In Hindi: इन दिनों श्राद्ध पक्ष यानी पितृ पक्ष चल रहा है। 25 सितंबर को पितृ पक्ष समापन होगा और इसके अगले दिन से यानी कि 26 सितंबर से नवरात्रि की शुरूआत हो जाएगी।
अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में शारदीय नवरात्रि आरंभ होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन समाप्त होंगे।
अभी पढ़ें – स्नैक में केवल 10 मिनट में तैयार करें कुरकुरी चटपटी खील चाट, जानें रेसिपी
ऐसे में आज हम आपके लिए नवरात्रि उपवास के लिए फलाहार में साबूदाना चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। साबूदाना एक रिच फाइबरयुक्त आहार है।
इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप व्रत के दौरान पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है, तो चलिए जानते हैं साबूदाना चाट (Sabudana Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी-
साबूदाना चाट बनाने की सामग्री-
- साबूदाना 1 कप
- आलू 1 उबला हुआ
- हरी मिर्च 2
- तेल या घी
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- दही
- बारीक कटा खीरा
- बारीक कटा टमाटर
- काली मिर्च
अभी पढ़ें – नवरात्रि फलाहार में खाएं फाइबर से भरे साबूदाना कटलेट, रहेंगे पूरे दिन ऊर्जावान
साबूदाना चाट बनाने की रेसिपी- (Sabudana Chaat Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन स्टिक कढ़ाई 1-2 चम्मच तेल या घी डालें।
- फिर आप इस गर्म कढ़ाई में साबूदाना डालकर कुरकुरा होने तक भून लें।
- इसके बाद आप रोस्ट किए साबूदाने को एक प्लेट में निकालकर रख लें।
- फिर आप इसी कढ़ाई में दोबारा तेल या घी डालकर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें आलू के बारीक कटे टुकड़े और कुरकुरा साबूदाना डालें।
- फिर आप इसमें नमक और काली मिर्च डालकर कुछ मिनटों तक पकाएं।
- इसके बाद जब आलू और साबूदाना पककर एक साथ चिपक जाए तो गैस बंद कर दें।
- फिर आप इसको एक प्लेट में निकालकर ऊपर से बारीक कटे दही, खीरा और टमाटर डालें।
- अब आपकी कुरकुरी साबूदाना चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
5 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
7 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
8 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
9 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
10 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
11 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
11 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
15 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines