Kheel Chaat Recipe: स्नैक में केवल 10 मिनट में तैयार करें कुरकुरी चटपटी खील चाट, जानें रेसिपी

Kheel Chaat Recipe Make Crispy Spicy Kheel Chaat in Snack in Just 10 Minutes, Know the Recipe

Kheel Chaat

Kheel Chaat Recipe In Hindi: चाट एक भारतीय फेमस स्ट्रीट फूड है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ये स्वाद में चटपटी होती है इसलिए चाट को लोग आमतौर पर स्नैक में बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आपको भारत में चाट की कई वैराइटीज जैसे- आलू चाट, दाल चाट, चना चाट, फ्रूट चाट या मुरमुरे चाट आसानी से मिल जाती है।

विज्ञापन

लेकिन क्या कभी आपने खील चाट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए खील चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। खील चावल से बना फूड है जिसको दिवाली पर बताशों के साथ मेहमानों को भेंट किया जाता है। ये खाने में बहुत कुरकुरा लगता है। साथ ही आप इसको केवल 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं खील चाट (Kheel Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

खील चाट बनाने की सामग्री-

  • खील 1 कटोरी
  • चना 1 कटोरी भुना
  • मुरमुरे 1 कटोरी
  • प्याज 2 बड़े चम्मच
  • टमाटर 1 बड़ा चम्‍मच
  • बारीक कटी हुई 1 हरी मिर्च
  • नमक 1 छोटा चम्‍मच
  • चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
  • महीन सेव 1 बड़ा चम्‍मच
  • हरी धनिया पत्ती 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी
  • आलू 1 उबला और बारीक कटा हुआ

अभी पढ़ें – करवाचौथ सेलिब्रेशन के लिए डेजर्ट में बनाएं मिठास से भरी नाशपाती की खीर, जानें रेसिपी

विज्ञापन

खील चाट बनाने की रेसिपी- (Kheel Chaat Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 छोटा चम्‍मच सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें मुरमुरे, खील और चने को एक साथ डालकर भून लें।
  • इसके बाद आप प्याज, टमाटर और धनिया पत्ती को धोकर बारीक काट लें।
  • इसके साथ ही आप उबले हुए आलू को भी काट कर अलग रख लें।
  • फिर आप एक बाउल में मुरमुरे, खील और चने डालें।
  • इसके बाद आप इसमें उबला आलू, प्याज और टमाटर डालें।
  • फिर आप इसमें नमक और चाट मसाला डाल दें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आपकी चटपटी खील चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको हरी मिर्च और महीन सेव से गार्निश करके सर्व करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ