Shardiya Navratri Bhog: नवमी के पावन अवसर पर भोग में हलवा बनाना एक परंपरा सी बन चुकी है. हर घर में इस दिन स्वादिष्ट हलवे की खुशबू घर को महका देती है. अगर आप इस बार नवमी के भोग (Bhog) के लिए ऐसा हलवा बनाना चाहते हैं जिसे खाते ही कन्याएं और परिवार के सभी सदस्य तारीफ करें, तो आइए जानते हैं एक बेहद टेस्टी और आसान रेसिपी, जिसे आप इस नवमी में बनाने का ट्राई कर सकते हैं और टेस्टी हलवा (Tasty Halwa) बना सकते हैं. साथ ही नवमी के भोग की शोभा बढ़ा सकते हैं.
इस तरह बनाएं हलवा
हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले तो आप एक कढ़ाई में घी गर्म करें. अब इसमें सूजी डालें और धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. इसमें 7-8 मिनट लग सकते हैं. भुनी हुई सूजी में पहले से तले हुए काजू और किशमिश डालें. (या फिर अलग से घी में तल लें और बाद में डालें.) इसके बाद आप एक पैन में 2 कप पानी गरम करें और उसमें चीनी मिलाकर उबाल आने दें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब आप इसे भुनी हुई सूजी में धीरे-धीरे मिलाएं. इस चीज का ध्यान रखें की हलवा बनाते समय गैस की आंच को बहुत धीमा रखें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बने 4-5 मिनट बाद हलवा गाढ़ा होकर घी छोड़ने लगेगा. अब इलायची पाउडर डालें और हलवा को अच्छे से मिला लें. बस इस तरह से आपका टेस्टी हलवा रेडी हो जाएगा जिसे आप भोग मे कन्याओं को प्यार से खिला सकते हैं.