Natural Cold and Cough Remedy: रोजाना जूखाम से हो रही हैं सोने में दिक्कत, ट्राई करें ये रामबाण इलाज

Natural Cold and Cough Remedy: बरसात का मौसम हो या गर्मी, सर्दी-जुकाम के कारण ऐसे बहुत से लोग हैं जो रात में ठीक से सो नहीं पाते। इस कारण लोगों की नींद आधी रात में टूट जाती है और शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के अनुसार सोने से पहले किस चीज का सेवन करना चाहिए।

Natural Cold and Cough Remedy: रोजाना जूखाम से हो रही हैं सोने में दिक्कत, ट्राई करें ये रामबाण इलाज
विज्ञापन

Natural Cold and Cough Remedy: आजकल कोल्ड और कफ होना बहुत आम हो गया है। जिससे हर उम्र के लोग परेशान रहते हैं, खासकर बच्चे और बुजुर्ग। इस वजह से लोग डॉक्टर के चक्कर लगाते रहते हैं, फिर भी राहत नहीं मिलती। जब नींद पूरी नहीं हो पाती, तो इसका असर मूड, शरीर की ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता पर भी पड़ता है। ऐसे में एक घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है, जो न केवल कफ और गले की समस्या से राहत देता है, बल्कि अच्छी नींद भी लाने में मदद करता है।

इस तरह से बनाएं ये ड्रिंक

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप कोल्ड-कफ से परेशान हैं और ठीक से नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो यह घरेलू ड्रिंक जरूर आजमाएं। इसको बनाना बेहद आसान है और जल्दी रेड़ी जो जाती है साथ ही आपको बस दो ही चीजों की जरूरत पड़ेगी। जैसे की –

विज्ञापन

ड्रिंक बनाने की विधि

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में आधा लीटर दूध डालें और उसमें 6 खजूर डाल दें। अब इसे धीमी आंच पर कम से कम 25 मिनट तक उबलने दें। जब दूध अच्छे से पक जाए और खजूर नरम हो जाएं, तब गैस बंद कर दें। इस गर्मागर्म ड्रिंक को सोने से ठीक पहले पिएं।

इस ड्रिंक के फायदे

एक्सपर्ट के मुताबिक यह ड्रिंक शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ गले की सूजन, खराश और कफ से राहत देता है। खजूर में मौजूद नेचुरल शर्करा, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। वहीं दूध शरीर को शांत करता है और नींद लाने में सहायक होता है। इस ड्रिंक के नियमित सेवन से आप न केवल बेहतर नींद ले पाएंगे, बल्कि बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। यह एक नेचुरल उपाय है जो छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ