नेचुरल खुशबू से भर जाएगा घर का हर कोना, जानिए असरदार तरीके

गर्मी और बरसात के मौसम में घर से अजीब-सी स्मेल आने लगती है। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाहर से महंगे रूम फ्रेशनर लेकर आते हैं। जो कि महंगे तो होते ही हैं लेकिन लंबे समय तक असरदार नहीं होते हैं। अगर आप भी केमिकल वाले रूम फ्रेशनर नहीं लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं 5 तरीके, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने घर के हर कोने को खुशबूदार बना सकते हैं।

नेचुरल खुशबू से भर जाएगा घर का हर कोना, जानिए असरदार तरीके

Natural Room Freshner: हर कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा साफ-सुथरा और खुशबूदार बना रहे। लेकिन अक्सर गर्मी, बरसात, खाना पकाने, बंद कमरों या नमी की वजह से घर में अजीब-सी बदबू आने लगती है। ऐसे में लोग केमिकल वाले रूम फ्रेशनर या स्प्रे का बहुत इस्तेमाल करते हैं जो थोड़ी देर के लिए असरदार तो होता है लेकिन कुछ ही समय बाद पहले जैसा हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर नेचुरल तरीके से महकता रहे तो आइए जानते हैं 5 आसान तरीकों के बारे में जिन्हें आप रोजाना अपना सकते हैं और घर को महका सकते हैं। ये न सिर्फ आपके घर को ताजगी से भर देंगे, बल्कि पूरी तरह केमिकल फ्री भी हैं।

विज्ञापन

सिट्रस और हर्ब्स को पानी में उबालें

सबसे पहले आप नींबू, संतरा, तुलसी या दालचीनी जैसे हर्ब्स और सिट्रस फलों को पानी में डालकर धीमी आंच पर उबालें। इससे पूरे घर में नेचुरल और भीनी-भीनी खुशबू फैलती है जिससे आपका घर खुशबूदार महकने लगेगा। इसके साथ ही यह आपका मूड भी फ्रेश कर देगा।

विज्ञापन

छिपे कोनों में बेकिंग सोडा रखें

Image Source Freepik

Image Source Freepik

बेकिंग सोडा अधिकतर चीजों में काफी काम आता है। ऐसे ही यह नमी और बदबू को भी सोख लेता है। आप बेकिंग सोडा को जूतों के रैक, बाथरूम या अलमारी जैसे छिपे कोनों में एक छोटे खुले बर्तन में रख सकते हैं। इससे घर में ताजगी बनी रहेगी।

विज्ञापन

एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजर का करें उपयोग

एसेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर, लेमन ग्रास या रोज ऑयल को डिफ्यूजर में डालें। यह धीरे-धीरे घर में नेचुरल खुशबू फैलाते हैं जिससे घर में फ्रेशनर्स आ जाती है।

घर में लगाएं इंडोर पौधे

आप चाहें तो अपने घर में इंडोर पौधे लगा सकते हैं। ये न केवल हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि इनमें से हल्की-सी नेचुरल खुशबू भी आती है। एलोवेरा, तुलसी और मनी प्लांट जैसे इनडोर पौधे घर को ताजगी से भर देते हैं।

विज्ञापन

बनाएं अपने खुद के सेंट जार

Image Source Freepik

Image Source Freepik

आप एक जार में सूखे फूल, दालचीनी, लौंग, और कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालें। जार को बंद करके छोटे-छोटे छेद वाले ढक्कन से ढक दें। इसे कमरे में रखें और नेचुरल खुशबू का आनंद लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ