इन चीजों को दोबारा गर्म करने की भूल न करें, सेहत के लिए हो सकते हैं खतरनाक

ऐसा बहुत बार होता है कि हम रोजाना की जिंदगी में चीजों को दोबारा गर्म कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कुछ चीजें हैं, जिन्हें दोबारा गर्म करना सेहत पर खतरनाक असर डाल सकता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कौन-सी वे चीजें हैं जिन्हें दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए।

Image credit freepik

Image credit freepik

Foods Never Reheat: हम में से बहुत से लोग बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करके खाने की आदत रखते हैं। यह रोजमर्रा की जिंदगी में आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ आम चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें दोबारा गर्म करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? ये चीजें दोबारा गर्म करने पर अपने पोषक तत्व खो देते हैं और कभी-कभी शरीर में जहर जैसा असर भी छोड़ सकती हैं। इसके साथ ही पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं और लंबे समय में स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम यह समझें कि कौन-से खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म करना ठीक नहीं है। तो आइए जानते हैं कौन-सी वे चीजें हैं जिन्हें दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

चावल

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसे बहुत से लोग हैं जो चावल ठंडा होने के बाद दोबारा गर्म करते हैं। अगर पके हुए चावल को लंबे समय तक बाहर रखा जाए और फिर दोबारा गर्म किया जाए तो उसमें बैसिलस सीरियस नामक बैक्टीरिया पनप सकता है। यह बैक्टीरिया पेट दर्द और उल्टी का कारण बन सकता है। तो कोशिश करें कि चावल को दोबारा गर्म न करें।

पालक

पालक में नाइट्रेट नामक तत्व पाया जाता है। जब पालक को दोबारा गर्म किया जाता है तो यह नाइट्रेट हानिकारक नाइट्रेट में बदल सकता है, जिससे शरीर में जहर फैल सकता है और यह बच्चों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन

अंडा

बहुत से लोग पके हुए अंडे को दोबारा गर्म करते हैं, लेकिन दोबारा अंडा गर्म करने पर उसमें मौजूद प्रोटीन टूट जाता है और यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन संबंधी समस्या और पेट दर्द हो सकता है।

मशरूम

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

मशरूम में पाए जाने वाले प्रोटीन और एंजाइम गर्म करने पर नष्ट हो सकते हैं और यह खाना पेट के लिए भारी और विषैला हो सकता है। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा होता है।

आलू

ऐसे बहुत से लोग हैं जो आलू की सब्जी या उबले आलू को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखते हैं और फिर दोबारा गर्म करते हैं। ऐसा करना क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम नामक बैक्टीरिया को जन्म दे सकता है, जो बहुत खतरनाक जहर पैदा करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ