Natural Powder For Hair Growth: आजकल बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने पतले (Thin Hair) बालों से परेशान हैं. इसके साथ ही बाल झड़ना तो आज के समय में आम बात हो गई है, जिससे हर कोई जूझ रहा है. कुछ लोग तो ऐसे हैं जो बालों के टूटने (Hair Loss) को देखकर ही परेशान हो जाते हैं और दिनभर यही सोचते रहते हैं कि ऐसा क्या करें जिससे बाल झड़ना कम हो जाएं और नेचुरल (Natural Way) तरीके से घने व मोटे हो जाएं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाना चाहते हैं, तो अब परेशान न हों. आइए जानते हैं एक्सपर्ट अनुषी जैन से कि किन नेचुरल पाउडर का सेवन करने से आपके बाल नेचुरल तरीके से घने और मजबूत (Healthy Thick Hair) हो सकते हैं.
5 नेचुरल हेयर पाउडर| 5 Natural Hair Powder
आमला पाउडर
अगर आप बालों को नेचुरल तरीके से घना और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच आमला पाउडर का सेवन करें. यह बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
करी पत्ता
आप चाहें तो करी पत्ते की 5–7 ताजा पत्तियों को रोजाना मिड-मॉर्निंग में चबा सकते हैं. ये न सिर्फ बालों बल्कि आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी होती है.
ये भी पढ़ें- Jawed Habib ने बताया कैसे रुकेगा बालों का झड़ना, बस करना होगा यह एक काम
भृंगराज पाउडर
एक्सपर्ट के मुताबिक आप रोजाना लंच या डिनर से पहले एक चम्मच भृंगराज पाउडर को हल्के गरम पानी और शहद के साथ ले सकते हैं. यह बालों के झड़ने को कम करता है और समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है.
मेथी दाना
आप चाहें तो मेथी दानों को रातभर भिगोकर सुबह उसका सेवन कर सकते हैं. यह बालों की नेचुरल ग्रोथ और शाइन को बढ़ाने में काफी मददगार होता है.
नीम पत्ता
एक्सपर्ट का मानना है कि आप रोजाना नीम की पत्तियों को चबाकर उसका सेवन करें. यह न सिर्फ बालों बल्कि आपकी इम्युनिटी (Immunity) और त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है.
ये भी पढ़ें- Hair Care: आज ही ट्राई करें, बालों को सिल्की और घना बनाने वाला ये हेयर मास्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
22 mins agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
47 mins agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
2 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
3 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
4 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
6 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
22 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
22 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
23 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines