Skin Care: आजकल के समय में नेचुरल ग्लो (Natural Glow) पाना बहुत ही मुश्किल टास्क हो गया है. इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी त्वचा पर ग्लो पाने के लिए डॉक्टर के चक्कर तक लगा लेते हैं. साथ ही घर पर ही उपायों को आजमा लेते हैं लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं दिखता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और केमिकल के बिना आसानी से अपनी स्किन (Skin) पर सुंदर सा निखार चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि कैसे आप इस एक आयुर्वेदिक नुस्खे (Ayurvedic) से त्वचा पर चांद सा निखार ला सकते हैं और सभी को अपनी ग्लोइंग स्किन का दीवाना बना सकते हैं.
आयुर्वेदिक उबटन | Ayurvedic Ubtan
एक्सपर्ट के अनुसार यह उबटन (Ubtan) उनकी दादी का बताया हुआ है जो कि आयुर्वेदिक सामग्री से बनता है. आइए जानते हैं इसको बनाने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ सकती है-
- बेसन
- गुलाब की पत्तियों का पाउडर
- हल्दी
- तुलसी पाउडर
- ऑरेंज पील पाउडर
ये भी पढ़ें- Mrunal Thakur की खूबसूरती का राज है यह तेल, रोजाना चेहरे पर इस तरह करती हैं इस्तेमाल
इस तरह बनाएं उबटन
एक्सपर्ट के अनुसार इस उबटन को बनाने के लिए आप सबसे पहले इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्सी में पीस कर पाउडर (Powder) बना लें. इसके बाद आप इसको अपनी त्वचा पर लगाने के लिए 1-2 चम्मच इस पाउडर को लें और गुलाब जल( Rose Water), दूध (Milk) और पानी की मदद से इसका पेस्ट बना लें. अब आप इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और कुछ देर के लिए सूखने छोड़ दें. जैसे ही उबटन त्वचा पर सूख जाए, आप फेस को ठंडे या नॉर्मल पानी (Normal Water) से धो लें. बस इस तरह से आप इस उबटन को हफ्तें में 1 से 2 बार जरूर लगाएं. यह आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, साथ ही आपको नेचुरल ग्लो देने में काफी मदद करेगा. इसके खत्म होने पर आप और बनाकर किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं.
उबटन लगाने के फायदे
यह आयुर्वेदिक उबटन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद बेसन त्वचा को गहराई से साफ करता है और डेड स्किन (Dead Skin) हटाने में मदद करता है. हल्दी में एंटीसेप्टिक (Anti bacterial) और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स (Pimples) और एक्ने की समस्या को कम करते हैं. गुलाब की पत्तियां त्वचा को ठंडक देती हैं और उसे हाइड्रेट (Skin Hydrate) रखने में मदद करती हैं. तुलसी पाउडर त्वचा की अशुद्धियों को दूर करता है और चेहरे को फ्रेश बनाता है. वहीं, ऑरेंज पील (Orange Peel Powder) पाउडर विटामिन C (Vitamin C) से भरपूर होता है, जो त्वचा को चमकदार और टोन (Face Tone) करता है. नियमित रूप से इस उबटन का इस्तेमाल करने से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है, रंगत निखरती है और त्वचा मुलायम और दमकती हुई दिखती है.
ये भी पढ़ें- Skin Care: चाहते हैं सुंदर और ग्लोइंग त्वचा? अपनाएं एक्सपर्ट के बताए हुए ये सिरम
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
10 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
14 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
18 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
21 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines