Personal Space in Relationship: रिलेशनशिप में जितना प्यार, केयर और एक दूसरे का साथ जरूरी है, उतना ही जरूरी है पर्सनल स्पेस. इसके बारे में अक्सर लोग भूल जाते हैं और आगे जाकर ब्रेकअप होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि हर पार्टनर की अपनी जरूरत और अपनी प्राइवेसी होती है. उनकी इज्जत करनी चाहिए और यह बात हर साल नैशनल पर्सनल स्पेस डे हमें याद दिलाता है. हर साल 30 नवंबर को नेशनल पर्सनल स्पेस डे सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में अगर आप समझना चाहते हैं कि पार्टनर को कब और कैसे स्पेस देना चाहिए? तो ये बातें आपके काम आएंगी.
इसे भी पढ़ें- Winter Pet Care: सर्दियों में पालतू जानवर को नहलाते वक्त बिल्कुल ना करें ये गलतियां
नेशनल पर्सनल स्पेस डे क्यों मनाया जाता है?
इस दिन को मनाने की वजह रिश्तों में दिया जाने वाला स्पेस है. इससे किसी भी रिश्ते में थोड़ी दूरी ही उसे और मजबूत बनाती है. लोगों के लिए अपनी और दूसरों की प्राइवेसी,बाउंड्रीज और पर्सनल स्पेस का सम्मान करना बहुत जरूरी है.
जब पार्टनर बात करना कम कर दें
अगर आपका पार्टनर कम बोल रहा है या चुप रहने लगा है तो उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश ना करें. आप उसे समझे और स्पेस देने की कोशिश करें. इससे पार्टनर को थोड़ा वक्त मिल जाएगा और रिश्ते खराब नहीं होंगे.
छोटी बातों पर झगड़े होने लगे
एक वक्त ऐसा आता है जब पार्टनर को हर बात बुरी लगने लगती है और लड़ाई होना शुरू हो जाती है. ऐसे में दोनों को कुछ देर रुक कर सांस लेने की जरूरत है. थोड़ा स्पेस लेने से आप दोनों शांत दिमाग से सोच पाएंगे और एक दूसरे की कमी को महसूस कर पाएंगे.
जब पार्टनर ओवरसोल्ड महसूस करें
कई बार रिश्ते में लगातार बेस्ट देने के चक्कर में पार्टनर थक जाता है. अगर आपको लगे कि आपका पार्टनर थका, परेशान या दबाव में है, तो उन्हें अकेले रहने का समय दें.उसकी परेशानी को समझ कर उसका साथ दें और अगर पार्टनर कुछ नहीं कह पा रहा है तो उसे समझें.
कैसे करें खुद को स्पेस देने के लिए प्रेरित?
- स्पेस देने का मतलब प्यार कम होना नहीं है. यह रिश्ते को और हेल्दी बनाता है.
- पार्टनर को स्पेस देने के बाद अपने ऊपर काम करें. इससे आप भी भावनात्मक रूप से हेल्दी रहेंगे.
- स्पेस के दौरान बार-बार फोन, मैसेज या लोकेशन चेक करने से बचें.
- स्पेस देने का मतलब यह नहीं कि बिल्कुल बात ना करें. थोड़ा बात करके उन्हें एहसास दिलाते रहें.
इसे भी पढ़ें- मेयोनेज़ किस चीज से बनता है? यहां जानिए मोमोज के लिए कौन सी मेयोनेज़ का उपयोग किया जाता है
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 hr agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
14 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
18 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
21 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines