---विज्ञापन---

National Personal Space Day: रिलेशनशिप में पार्टनर को कब देना चाहिए स्पेस? कुछ इस तरह करें खुद को प्रेरित 

Personal Space Tips: रिश्ते में एक वक्त ऐसा आता है जब एक दूसरे को स्पेस चाहिए होता है. अगर हम अपने पार्टनर की प्राइवेसी और उनकी मानसिक शांति को भूल जाएंगे तो यकीनन रिश्ता खराब हो सकता है. 

---खबर नीचे जारी है---

Personal Space in Relationship: रिलेशनशिप में जितना प्यार, केयर और एक दूसरे का साथ जरूरी है, उतना ही जरूरी है पर्सनल स्पेस. इसके बारे में अक्सर लोग भूल जाते हैं और आगे जाकर ब्रेकअप होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि हर पार्टनर की अपनी जरूरत और अपनी प्राइवेसी होती है. उनकी इज्जत करनी चाहिए और यह बात हर साल नैशनल पर्सनल स्पेस डे हमें याद दिलाता है. हर साल 30 नवंबर को नेशनल पर्सनल स्पेस डे सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में अगर आप समझना चाहते हैं कि पार्टनर को कब और कैसे स्पेस देना चाहिए? तो ये बातें आपके काम आएंगी.

इसे भी पढ़ें- Winter Pet Care: सर्दियों में पालतू जानवर को नहलाते वक्त बिल्कुल ना करें ये गलतियां

---खबर नीचे जारी है---

नेशनल पर्सनल स्पेस डे क्यों मनाया जाता है? 

इस दिन को मनाने की वजह रिश्तों में दिया जाने वाला स्पेस है. इससे किसी भी रिश्ते में थोड़ी दूरी ही उसे और मजबूत बनाती है. लोगों के लिए अपनी और दूसरों की प्राइवेसी,बाउंड्रीज और पर्सनल स्पेस का सम्मान करना बहुत जरूरी है. 

जब पार्टनर बात करना कम कर दें 

अगर आपका पार्टनर कम बोल रहा है या चुप रहने लगा है तो उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश ना करें. आप उसे समझे और स्पेस देने की कोशिश करें. इससे पार्टनर को थोड़ा वक्त मिल जाएगा और रिश्ते खराब नहीं होंगे. 

---खबर नीचे जारी है---

छोटी बातों पर झगड़े होने लगे

एक वक्त ऐसा आता है जब पार्टनर को हर बात बुरी लगने लगती है और लड़ाई होना शुरू हो जाती है. ऐसे में दोनों को कुछ देर रुक कर सांस लेने की जरूरत है. थोड़ा स्पेस लेने से आप दोनों शांत दिमाग से सोच पाएंगे और एक दूसरे की कमी को महसूस कर पाएंगे. 

जब पार्टनर ओवरसोल्ड महसूस करें

कई बार रिश्ते में लगातार बेस्ट देने के चक्कर में पार्टनर थक जाता है. अगर आपको लगे कि आपका पार्टनर थका, परेशान या दबाव में है, तो उन्हें अकेले रहने का समय दें.उसकी परेशानी को समझ कर उसका साथ दें और अगर पार्टनर कुछ नहीं कह पा रहा है तो उसे समझें. 

कैसे करें खुद को स्पेस देने के लिए प्रेरित? 

  • स्पेस देने का मतलब प्यार कम होना नहीं है. यह रिश्ते को और हेल्दी बनाता है. 
  • पार्टनर को स्पेस देने के बाद अपने ऊपर काम करें. इससे आप भी भावनात्मक रूप से हेल्दी रहेंगे.
  • स्पेस के दौरान बार-बार फोन, मैसेज या लोकेशन चेक करने से बचें. 
  • स्पेस देने का मतलब यह नहीं कि बिल्कुल बात ना करें. थोड़ा बात करके उन्हें एहसास दिलाते रहें. 

इसे भी पढ़ें- मेयोनेज़ किस चीज से बनता है? यहां जानिए मोमोज के लिए कौन सी मेयोनेज़ का उपयोग किया जाता है

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 30, 2025 11:41 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लिखने का बहुत शौक है. इसलिए पिछले 5 साल से, वो मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. फिलहाल, न्यूज़24 से जुड़ी हुई हैं और बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. साथ ही, उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है. फ्री टाइम में वो घूमने के लिए नई-नई जगहों को तलाशती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola