National Mango Day: हर साल नेशनल मैंगो डे 22 जुलाई 2025 को मनाया जाता है। अगर आप भी इस दिन को खास तरह से मनाना चाहते हैं तो आप इस मैंगो रबड़ी को ट्राई कर सकते हैं। गर्मियों का मौसम हो और बरसात का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। आम एक ऐसा फल है जिसे बच्चे हों या बड़े, सभी बड़े चाव से खाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें आम बेहद पसंद है तो आपको आम से बनी मिठाइयां जरूर ट्राई करनी चाहिए तो आइए जानते हैं आम रबड़ी की रेसिपी के बारे में, जिसका स्वाद चखकर आप भी खाते रह जाएंगे। यह रेसिपी न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि गर्मियों में ठंडी-ठंडी परोसी जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- Monsoon Special Pakora Recipes: बारिश में आलू-प्याज के साथ ट्राय करें ये लाजवाब पकौड़े, जो जीत लेंगे आपका दिल
सामग्री :
- फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
- पका हुआ आम – 2
- चीनी – 3-4 टेबल स्पून
- इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
- केसर के धागे – 4-5 कटे हुए
- ड्रायफ्रूट्स – काजू, बादाम, पिस्ता (गार्निश के लिए)
बनाने की विधि
सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें और धीमी आंच पर उसे तब तक पकाएं जब तक वह आधा न रह जाए। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। चाहें तो केसर के धागे भी डाल सकते हैं। अब आम को छीलकर उसका गूदा निकालें और मिक्सी में प्यूरी बना लें। ध्यान रहे कि आम मीठा और ताजा हो। अब गाढ़ा दूध (रबड़ी) ठंडा होने दें। जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब उसमें आम की प्यूरी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। ध्यान रखें कि गर्म रबड़ी में आम न मिलाएं, वरना स्वाद बिगड़ सकता है। इसके बाद तैयार आम रबड़ी को कटे हुए ड्रायफ्रूट्स से गार्निश करें और फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा करके परोसें।
टिप्स
रबड़ी को और भी खास बनाने के लिए ऊपर से थोड़ी-सी आम की कटी स्लाइस भी डाल सकते हैं। यह बच्चों और मेहमानों को बेहद पसंद आएगी।
ये भी पढ़ें- Kamika Ekadashi 2025: त्योहार का स्वाद दोगुना कर देंगी ये कुट्टू पकौड़ियां, जरूर बनाएं इस एकादशी
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
4 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
5 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
6 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
8 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
9 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
11 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
13 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines