National Fried Rice Day 2022: हर साल 20 सितंबर को राष्ट्रीय फ्राइड राइज डे (National Fried Rice Day) मनाया जाता हैं। इसलिए अगर आप फ्राइड राइज खाने के शौकीन है, तो आज हम आपके लिए चीज गार्लिक फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
ये डिश राष्ट्रीय फ्राइड राइज डे को सेलिब्रेट करने के लिए एक बेहतरीन डिश है। ये चीज की खूशबू और स्वाद से भरपूर डिश है। इसका स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों के ही दिल में उतर जाएंगे।
इसको आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चीज गार्लिक फ्राइड राइस (Cheese Garlic Fried Rice Recipe) बनाने की रेसिपी-
चीज गार्लिक फ्राइड राइस बनाने की सामग्री-
- चावल 2 कप पके हुए
- बारीक कटी हुई लहसुन की 6 कलियां
- हरा लहसुन आधा कप बारीक कटा हुआ
- बारीक कटा हुआ एक प्याज
- फ्रेंच बींस एक बड़ी चम्मच बारीक कटी हुई
- पत्तागोभी आधा कप बारीक कटी हुई
- फूलगोभी आधा कप बारीक कटी हुई
- गाजर एक छीली और कद्दूकस की हुई
- लहसुन का पेस्ट एक बड़ा चम्मच
- मक्खन 2 बड़े चम्मच
- नमक स्वादानुसार
चीज गार्लिक फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी- (Cheese Garlic Fried Rice Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में मक्खन डासकर मीडियम आंच पर पिघलाएं।
- फिर आप इसमें लहसुन और प्याज डालकर लगभग 1 मिनट तक फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप इसमें फ्रेंच बींस, फूलगोभी, पत्तागोभी, गाजर और नमक डालकर मिला लें।
- फिर आप इन सारी सब्जियों को हल्का सा भून लें।
- इसके बाद आप इसमें पके हुए चावल, लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सा पानी छिड़ककर मिला दें।
- फिर आप इसमें हरा लहसुन डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप कढ़ाई को ढककर करीब 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- फिर आप तय समय के बाद गैस को बंद कर दें।
- इसके बाद आप करीब 2 मिनट बाद ढक्कन को खोलएं और चावल को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपके स्वादिष्ट चीज गार्लिक फ्राइड राइस बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सफेद शर्ट की बगल में पसीने से पड़ गए हैं पीले दाग? घर में ही बेकिंग सोडा और इन चीजों से वापस लाएं चमक
6 mins agoक्या आपने खाई है पानी की रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस देसी रोटी की खासियत और रेसिपी
1 hr agoFacial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
5 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
20 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
22 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
22 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
23 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
1 day agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines