---विज्ञापन---

Upvas Thalipeeth Recipe: नवरात्रि में बनाएं स्पेशल उपवास थालीपीठ, पेट रहेगा देर तक भरा, ये रही रेसिपी

Upvas Thalipeeth Recipe In Hindi: हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में शारदीय नवरात्रि आरंभ होते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मनाई जाने वाली है। इसलिए नवरात्रि के ये 9 दिन भक्तों के लिए विशेष होते हैं। ऐसे में भक्तजन 9 दिनों का उपवास रखते हैं और पूरे […]

---खबर नीचे जारी है---

Upvas Thalipeeth Recipe In Hindi: हर वर्ष अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में शारदीय नवरात्रि आरंभ होते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक मनाई जाने वाली है। इसलिए नवरात्रि के ये 9 दिन भक्तों के लिए विशेष होते हैं। ऐसे में भक्तजन 9 दिनों का उपवास रखते हैं और पूरे दिन फलाहार ग्रहण करते हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए उपवास थालीपीठ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट और चटपटे थालीपीठ को आप गर्मागर्म चाय या चटनी के साथ खूब स्वाद से पेट भरकर खा सकते हैं। इससे आप पूरे दिन भरपूर ऊर्जावान बने रहते हैं, तो चलिए जानते हैं उपवास थालीपीठ (Upvas Thalipeeth Recipe) बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें How To Make Vitamin E and C Serum: कोरियन जैसी चमकदार त्वचा के लिए घर पर बनाएं विटामिन ई और सी सीरम, जानें विधि

उपवास थालीपीठ बनाने की सामग्री-

  • राजगिरा आटा 1/2 कप
  • आलू 1/2 कप छिला हुआ ग्रेटेड
  • मूंगफली 2 चम्मच क्रश की हुई
  • हरी मिर्च का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस 1/2 छोटा चम्मच
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच
  • घी 1 छोटा चम्मच

अभी पढ़ें फ्राइड राइज डे सेलिब्रेशन पर बनाएं यमी चीज गार्लिक फ्राइड राइस, ये रही रेसिपी

---खबर नीचे जारी है---

उपवास थालीपीठ बनाने की रेसिपी- (Upvas Thalipeeth Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सारी सामग्री डालकर मिला लें।
  • फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और नरम आटा गूंथकर रख लें।
  • इसके बाद आप इस आटे को 4 बराबर भागों में बांट कर रख लें।
  • फिर आप एक तवे को घी से हल्का सा ग्रीस करके गर्म करें।
  • इसके बाद आप लोई को बेलकर गर्म तवे पर डालें।
  • फिर आप इसको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छी तरह से सेंक लें।
  • अब आपका उपवास के लिए थालीपीठ बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको व्रत वाली चटनी और गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 20, 2022 01:11 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola