National Consumer Day 2025: हर साल 24 दिसंबर के दिन राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद उपभोक्ताओं यानी ग्राहक के अधिकार सुनिश्चित करना और उपभोक्ता के अधिकारों (Consumer Rights) की रक्षा करना है. साथ ही, यह दिन उपभोक्ता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर देता है. भारत का उपभोक्ता समझदार है लेकिन उत्पादक भी चालाकी के मामले में कुछ कम नहीं हैं और कई बार उपभोक्ता को छलने वाले काम कर देते हैं. ऐसे में उपभोक्ता किसी खराब सामान की शिकायत के लिए कहां जाए और किस तरह अपनी शिकायत दर्ज करे, जानिए यहां.
उपभोक्ता कहां शिकायत दर्ज कर सकते हैं
स्टोर से करें बातचीत
जिस जगह से आपने सामान खरीदा है उस स्टोर से संपर्क करें. बिल अपने पास रखें और दुकानदार को बताएं कि सामान में क्या खराब है. अपने सामान को बदलवाने के लिए आप स्टोर के ईमेल आइडी पर मेल भी कर सकते हैं जिससे सब कुछ ईमेल पर सुरक्षित रहे.
कस्टमर केयर
स्टोर या कंपनी के कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है. कस्टमर केयर से बात करके अपनी शिकायत दर्ज करें, साथ में स्क्रीनशॉट भेजें और फोटो वगैरह भी अटैच करें.
हेल्पलाइन पर करें कॉल
नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें. राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है.
ई-कंप्लेन करें
आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यह फॉर्म आपको नेशनल कंज्यूमर वेबसाइट पर मिल जाएगा.
उपभोक्ता आयोग की मदद ले सकते हैं
आपको छोटी रकम के विवाद के लिए जिला उपभोक्ता फोरम या उपभोक्ता आयोग में जा सकते हैं. राज्य आयोग के फैसले से असहमत होने पर राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में जाया जा सकता है. आप ग्राहक होने के नाते किसी भी उपभोक्ता अदालत में केस दर्ज कर सकते हैं.
इस बात का ध्यान रखें कि आपने जो सामान खरीदा है उससे जुड़े बिल, फोटो या चैट वगैरह जो भी हो सब आपके पास हो. अगर सामान महंगा है और खराब निकला है तो कोशिश करें कि निजी तौर पर दुकानदार से बातचीत करने के बजाय इस तरह कम्यूनिकेट करें जहां आप साक्ष्य प्रस्तुत कर सकें, यानी कॉल पर बात करने के बजाय चैट पर बात करें जिसके स्क्रीनशॉट्स आप ले सकते हैं या फिर ईमेल पर बात करें.
इस लिंक पर आपको अपने राज्य के अनुसार हेल्पलाइन पोर्टल मिल जाएगा जिसपर शिकायत दर्ज करने के लिए ईमेल आइडी दिया गया है.
यह भी पढ़ें – नीली हल्दी खाती हैं प्रियंका गांधी, चाय पार्टी में PM मोदी ने पूछे थे फायदे, आपको भी चौंका देगी Blue Turmeric
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
10 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
13 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
16 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
20 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines