Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से डिवोर्स ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। नताशा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई एड, फिल्म और म्यूजिकल वीडियो में काम किया है और वो अब भी यही करती हैं। आज हम आपको नताशा की पूरी लाइफस्टाइल के बारे में बताएंगे कि वो कहां रहती हैं, क्या करती हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है।
कहां हुआ था नताशा का जन्म
नताशा का जन्म सर्बिया में हुआ था लेकिन बाद में वो बॉलीवुड में काम करने के लिए भारत आ गई। यहां आकर उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग में शुरू किया। नताशा ने कई फिल्मों में भी काम किया है जैसे अरिमा नांबी, एक्शन जैक्शन, फुकरे रिटर्न्स आदि। एक्ट्रेस अपने डांस के लिए भी काफी फेमस हैं। उन्होंने कई म्यूजिकल वीडियोज में भी काम किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही नताशा अपने बेटे के साथ सर्बिया चली गई हैं। अब देखना ये होगा कि क्या वो बॉलीवुड में अपना काम जारी रखेंगी।
नताशा का ड्रेसिंगसेंस
नताशा एक मॉडल है। उनके इंस्टाग्राम में करीब 4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। नाताशा अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। नताशा का ड्रेसिंगसेंस काफी अच्छा माना जाता है। वो अक्सर वेस्टर्न ड्रेस पहनती हैं लेकिन नताशा भारतीय कपड़ों में भी काफी सुंदर लगती हैं।
नताशा की नेटवर्थ
नताशा बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। उनके पास इनकम के कई सारे सोर्स हैं। अगर नताशा की नेटवर्थ की बात की जाए तो उनकी नेटवर्थ करीब 20 करोड़ रुपये है। जो उन्होंने मॉडलिंग, डांस और विज्ञापन के जरिए कमाए हैं। हाल में नताशा ने हार्दिक से तलाक ले लिया है जिसके बाद उन्हें अच्छी खासी एलिमनी मिल सकती है और इससे उनकी नेटवर्थ में और भी इजाफा हो सकता है। इसके अलवा एक्ट्रेस इंस्टाग्राम के प्रमोशन से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।
ये भी पढ़ें- सावन में संस्कारी के साथ लगना चाहते हैं स्टाइलिश, तो आलिया, जाह्नवी का ये लुक करें ट्राई!
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
8 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
12 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
16 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
18 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines