Namkeen Lassi Recipe: गर्मी के दिनों में कुछ ना कुछ ठंडा पीने का मन होता ही रहता है। लोगों को इन दिनों पेय की ज्यादा जरूरत होती है, साथ ही इन दिनों पसीना भी बहुत ज्यादा आता हैं, तो कुछ भी ठंडा पीना का मन ज्यादा करता है।
गले की तरावट के साथ यह हाजमे को भी बहुत ठीक रखता है। इसके साथ ही नमकीन लस्सी को पीने से लू का खतरा भी बेहद कम रहता है। नमकीन लस्सी ( Salted Lassi Recipe in Hindi) को लोग स्लॉटड लस्सी के नाम से भी जानते हैं।
होली पर मेहमानों के लिए बनाएं ‘नमकीन लस्सी’
साथ ही होली के त्योहार पर भी आप इसे बना सकते हैं और अपने मेहमानों का इसका स्वाद दे सकते हैं। यकिन मानें जो भी इसे पीएगा तारीफ करें बिना नहीं रह सकेगा।
और पढ़िए –Sandwich Recipe: 10 मिनट से कम में बनाएं ये टेस्टी सैंडविच, जानें रेसिपी
ये लस्सी आपको स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गर्मियों में इसका सेवन आपको कई तरह के फायदे दे सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए नमकीन लस्सी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना बेहद आसान हैं।
नमकीन लस्सी बनाने के लिए सामग्री
दही– 04 कप पानी– 12 कप, नमक– 01 छोटा चम्मच,काला नमक– 1/2 छोटा चम्मच, भुना जीरा– 01 छोटा चम्मच,काली मिर्च पाउडर– 02 चुटकी, बर्फ के टुकड़े– आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
नमकीन लस्सी ( Salted Lassi Recipe in Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बॉउल में दही लेना हैं। इसके साथ ही इसमें नमक, काला नमक और काली मिर्च मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें।
इसके बाद इसमें पानी मिलाकर इसे फिर से मथ लें। इसके बाद अगर आपको हरा धनिया पसंद है, तो इसमें आप धनिया पत्ता भी डाल सकते हैं। इसके बाद आपकी स्वादिष्ट नमकीन लस्सी बनकर एकदम तैयार हैं।
इसे आप गिलास में डालकर (चाहें तो आप इसमें बर्फ की स्लाइस भी डाल सकते हैं।) आप अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
10 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
12 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
12 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
15 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
17 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
18 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
19 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines