Water Stains on Tap: त्योहारों के समय घर के कोने-कोने की सफाई होती है, ऐसे में किचन और बाथरूम के नलों को कैसे रहने दिया जाए. खारे पानी के कारण अक्सर ही इस नल पर दाग लग जाते हैं. नल पर दाग लगने के कारण वो देखने में तो बुरा लगता ही है, साथ ही नल की सफाई करने में बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती है. ऐसे में यहां कुछ ऐसे हैक्स (Cleaning Hacks) दिए गए हैं जिनकी मदद से नल की गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है और नल पर लगे पानी के दाग भी हट जाते हैं. इन हैक्स में घर पर ही खारे पाने के दाग (Hard Water Stains) हटाने वाले क्लीनर को बनाने का तरीका दिया है. इस क्लीनर को आप घर की ही चीजों से बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई, लौट आएगी चमक
नल से कैसे हटाएं खारे पानी के दाग
सिरके से बनाएं क्लीनर
नल की सफाई के लिए सिरके से क्लीनर बनाया जा सकता है. इस क्लीनर को बनाने के लिए गर्म पानी में बराबर मात्रा में सिरका डाल लें. अब इस सिरके को नल पर छिड़ककर कुछ देर रहने दें और फिर पानी से धोकर साफ कर लें.
टावल में लपेट सकते हैं नल
सिरके (White Vinegar) वाले इसी क्लीनर में किसी छोटे तौलिए को डुबोएं और उसे नल के दाग लगे हिस्से पर लपेट दें. अब इसे 15 से 30 मिनट के लिए जस का तस छोड़ दें. इसके बाद नल से टावल हटाएं और इसी टावल सो नल की सफाई करें. नल पर लगे खारे पानी दाग हट जाएंगे और नल ऐसा चमकेगा जैसे नया हो.
नींबू घिसना भी है असरदार
नल से खारे पानी के दाग हटाने के लिए उसपर नींबू (Lemon) को घिस सकते हैं. नींबू को बीच से काटें और इस आधे नींबू को नल पर रगड़ें. आपको दाग छूटते हुए नजर आएंगे. जबतक दाग पूरी तरह नहीं हट जाता तबतक इसपर नींबू को घिसा जा सकता है.
बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर लगाएं
नल की सफाई के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का पेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है. बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को नल पर लगाकर रखें और 10 से 15 मिनट बाद साफ करके हटा लें. नल पर चमक नजर आने लगेगी.
नमक और सिरके का घोल भी आएगा काम
नमक और सिरके को मिलाकर घोल तैयार करें और इस घोल से नल की सफाई करें. इस घोल से भी नल पर लगे हार्ड वॉटर के दाग हट जाते हैं.
गहरे जमे दागों को कैसे करें साफ
- हार्ड वॉटर के अलावा नल पर अगर कोई और दाग भी लग गया है तो उसे हटाने के लिए सॉफ्ट टूथब्रश का इस्तेमाल करें.
- टूथब्रश पर सिरका का घोल या फिर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं और उसके बाद नल की सफाई में इस्तेमाल करें.
- जब नल पर लगे दाग हट ढीले पड़ने लगें गीले कपड़े से 2-3 बार सफाई कर लें.
- हार्ड ब्रिस्ल्स वाले ब्रश को लेकर या सख्त स्क्रबर का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इससे नल की फिनिशिंग डैमेज हो सकती है.
यह भी पढ़ें – घर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई, लगेगा जैसे खरीदकर लाएं हैं अभी-अभी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
2 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
2 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
6 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
22 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
23 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines