Fake Vs Real Mustard Oil: सरसों का तेल ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसलिए मार्केट में तेल की हमेशा डिमांड रहती है और इस डिमांड को पूरा करने के लिए मिलावट की जाने लगी है. मिलावट का दौर इतना बढ़ गया है कि खाने-पीने की चीजों तक में शुद्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं. खासकर सरसों का तेल, जो भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, उसमें मिलावट की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. नकली या मिलावटी सरसों का तेल ना सिर्फ खाने का स्वाद बिगाड़ता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप असली और नकली सरसों के तेल की पहचान करना सीखें, ताकि आप मार्केट से असली तेल खरीद लाएं.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सूजी-कॉर्न अप्पे, झटपट और हेल्दी ब्रेकफास्ट का परफेक्ट ऑप्शन
नकली सरसों का तेल क्यों है खतरनाक?
नकली सरसों का तेल हेल्थ के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता. इसे बनाते वक्त सस्ते केमिकल या अन्य तेल मिलाए जाते हैं, जो शरीर में कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इससे पेट खराब, एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम्स और यहां तक कि लंबे समय में हार्ट और लिवर से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं.
असली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें?
खुशबू से पहचान- आप असली तेल की पहचान इसके रंग से भी कर सकते हैं. असली सरसों के तेल की खुशबू तीखी होती है, जो नाक में हल्की जलन भी पैदा करती है.
रंग पर ध्यान- शुद्ध सरसों का तेल गहरे पीले या हल्के भूरे रंग का होता है. बहुत ज्यादा हल्का या बहुत ज्यादा चमकीला रंग मिलावट का संकेत हो सकता है.
फ्रीज टेस्ट करें- यह टेस्ट बहुत ही आसानी से किया जा सकता है. इसके लिए तेल एक कटोरी में लेकर फ्रिज में रख दें. अगर तेल जमने लगे या उसमें अलग-अलग परतें दिखें, तो समझ जाएं कि उसमें मिलावट हो सकती है.
हथेली पर रगड़कर देखें- तेल को हाथ के ऊपर डालें और रगड़ें. अगर असली सरसों का तेल जल्दी सूख जाता है और उसकी तेज खुशबू बनी रहती है.
आग टेस्ट करें- एक चम्मच में तेल लेकर जलाने की कोशिश करें. अगर सरसों का तेल साफ जलता है और उसमें कोई अजीब गंध नहीं आती तो यह असली है.
सरसों का तेल खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- मार्केट से तेल खुला हुआ बिल्कुल ना खरीदें. हमेशा भरोसेमंद ब्रांड का तेल इस्तेमाल करें.
- पैक्ड तेल लेते समय FSSAI मार्क जरूर चेक करें और बिल्कुल भी एक्सपेरिमेंट ना करें.
- बहुत सस्ता तेल खरीदने से बचें और अगर आपको कहीं मिल रहा है तो इसकी डेट चेक करें.
इसे भी पढ़ें- Parenting में ज्यादा ढील पड़ सकती है भारी! जानिए परमिसिव पेरेंटिंग के फायदे और नुकसान
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines