हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आप असली फल खा रहे हैं? यहां जानिए किस तरह की जा सकती है नकली फ्रूट्स की पहचान

Chemical Fruits Identify: आजकल फ्रूट्स में भी कई तरह की मिलावट की जाने लगी है, लेकिन इसकी पहचान बहुत कम लोग कर पाते हैं. अगर आप नहीं इसी लिस्ट में शामिल तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. 

विज्ञापन
किस तरह की जाती है फलों में मिलावट. Image Credit-News24

Nakli Phal Ki Pehchan Kaise Kare: आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट पर ध्यान देने लगे हैं. फल सेहत के लिए सबसे जरूरी खाद्य पदार्थों में से एक माने जाते हैं. डॉक्टर भी रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं. ऐसे में हेल्दी रहने के लिए फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई फलों को जल्दी पकाने और चमकदार दिखाने के लिए उसमें तरह-तरह की मिलावट की जाने लगी है. यही मिलावट हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. रमजान के मुबारक महीने में तो फलों का सेवन थोड़ा ज्यादा किया जाता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि फलों में किस तरह की मिलावट की जाती है और इससे कैसे बचा जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Breakfast Ideas Hindi: सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं स्वादिष्ट पोहा, जानें आसान रेसिपी

किस तरह की जाती है फलों में मिलावट | Phal Mein Milawat Kaise Ki Jati Hai 

केमिकल- फलों को जल्दी पकाने के लिए एक खास तरीके के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. खासकर आम, केला और पपीता जैसे फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड या दूसरे रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे फल जल्दी पीले और पके हुए दिखने लगते हैं, लेकिन अंदर से वे पूरी तरह कच्चे होते हैं. ऐसे फल खाने से पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

विज्ञापन

वैक्स कोटिंग- कुछ फलों में वैक्स की कोटिंग की जाती है, क्योंकि इससे फल बहुत ज्यादा चमकदार दिखते हैं. यह परत फलों को आकर्षक दिखाने के लिए लगाई जाती है. हालांकि, कुछ जगह फूड-ग्रेड वैक्स का इस्तेमाल होता है, लेकिन कई बार सस्ती और खराब क्वालिटी का वैक्स भी लगाया जाता है. 

केमिकल डाई- कुछ फलों को ज्यादा लाल या पीला दिखाने के लिए कृत्रिम रंग या केमिकल डाई का इस्तेमाल किया जाता है. खासकर सेब, आम और अनार में ऐसा किया जाता है. इससे फल देखने में तो सुंदर लगते हैं, लेकिन इन रंगों के कारण शरीर में एलर्जी हो जाती है.

विज्ञापन

सड़े-गले फलों की पॉलिश- कई बार पुराने या हल्के खराब फलों को सुंदर दिखाने के लिए भी केमिकल पॉलिश लगा दी जाती है. इससे फल बाहर से फ्रेश दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर से खराब हो चुके होते हैं.

मिलावट से बचने के आसान तरीके

  • मार्केट से फल खरीदने के बाद उन्हें अच्छी तरह साफ करें. साफ पानी से फल धोएं और सख्त फल गुनगुने पानी में डालें. 
  • मार्केट से बहुत ज्यादा चमकदार और एकदम एक जैसे रंग वाले फल खरीदने से बचें. 
  • कोशिश करें कि सीजनल और लोकल फल ही खरीदें. बिना मौसम वाले फल खरीदने से बचें. 
  • कटे या हल्के सड़े हुए फल कभी ना खरीदें, वरना आपको परेशानी होगी.

इसे भी पढ़ें- रोटियों को टिफिन में गीली होने से कैसे बचाएं? जानिए सॉफ्ट रखने का परफेक्ट तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola