Tasty Maharashtra Muthia: खाने-पीने के शौकीन हमेशा हेल्दी और टेस्टी खाने की तलाश में रहते हैं. हालांकि, हर रोज कुछ चटपटा या बाहर का खाना भी ठीक नहीं. आप घर पर भी कुछ नया ट्राई कर सकते हैं और बचे हुए फूड्स को भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेहतर होगा कि अगर आप भी बचे हुए चावल को फेंकने की बजाय कुछ टेस्टी बनाएं. आपके लिए महाराष्ट्र की फेमस मुठिया एक शानदार ऑप्शन है. यह डिश ना सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है, खासकर जब इसे खट्टी-मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व किया जाए.
इसे भी पढ़ें- यहां है भारत का सबसे ऊंचा बस स्टैंड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है नाम
कैसे बनाएं मुठिया?
सामग्री
- बचे हुए चावल- 1 कप
- बेसन- आधा कप
- सूजी- 3 चम्मच
- हरी मिर्च- 1
- अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
- हल्दी- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- स्वादानुसार- नमक
- तेल- 1 चम्मच
- तड़के के लिए
- राई
- करी पत्ता
- तेल- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर बचे हुए चावल को अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब इसमें बेसन, सूजी, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा तैयार करें और आटे से छोटे-छोटे रोल या मुठिया का शेप दें.
- इन्हें स्टीमर में 12 मिनट तक भाप में पकाएं और ठंडा होने के बाद मुठिया को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म करें, राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं और मुठिया को हल्का सा फ्राई कर लें.
इमली की चटनी कैसे बनाएं?
- इमली को पानी में भिगोकर उसका गूदा निकाल लें.
- इसमें गुड़, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा जीरा पाउडर डालें.
- हल्की आंच पर पकाएं जब तक चटनी गाढ़ी ना हो जाए.अब दोनों चीजों को साथ में सर्व करेंं.
इसे भी पढ़ें- 45°C के आगे कूलर-पंखा भी फेल? इस आसान ट्रिक से मिनटों में ठंडा करें कमरा
संबंधित खबरें
गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगी गुलाबी निखार
16 mins agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
25 mins agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
2 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
6 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
7 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
22 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
23 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines