45°C के आगे कूलर-पंखा भी फेल? इस आसान ट्रिक से मिनटों में ठंडा करें कमरा
Kamre Ko Kaise Thanda Rakhe: अगर कूलर और पंखा भी गर्मी में जवाब दे रहे हैं तो ये छोटे-छोटे उपाय आपके कमरे को काफी हद तक ठंडा कर सकते हैं. ये टिप्स क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

How To Cool Room Without Cooler:इतनी गर्मी पड़ रही है कि कूलर और पंखे की हवा बिल्कुल बेअसर लग रही है. ऐसे में घर के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है. हर किसी के पास AC हो यह भी जरूरी नहीं है, क्योंकि यह थोड़ा महंगा होता है. ऐसे में अगर कुछ आसान और सस्ते उपाय अपनाकर आप अपने कमरे को जल्दी ठंडा कर सकते हैं. ये टिप्स क्या हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
आइस ट्रिक आएगी काम
2 / 6यह सबसे आसान और कारगर तरीका है. इसके लिए एक बड़े बर्तन में बर्फ के टुकड़े भरें और इसे पंखे के ठीक सामने रख दें और पंखा चलाएं. यकीनन हवा ठंडी आएगी.
खिड़की-दरवाजों का सही इस्तेमाल
3 / 6अगर आपके कमरे में खिड़कियां ज्यादा हैं तो दिन में इसे बंद रखें. रात में ठंडी हवा आने के लिए खिड़कियां खोल दें. इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आएगी.
फर्श पर पानी का पोछा
4 / 6धूप से फर्श गर्म हो जाता है और दिन में 2 बार ठंडे पानी से पोछा लगाएं और इससे फर्श ठंडा रहेगा और कमरे का तापमान कम होगा.
गीले पर्दे या चादर का इस्तेमाल
5 / 6खिड़की पर हल्का गीला पर्दा टांग दें. इससे आने वाली हवा ठंडी हो जाती है. आप इसे बहुत ही आसानी से अपना सकती हैं. गीले पर्दे या चादर से हवा ठंडी हो जाती है.
सही वेंटिलेशन बनाए रखें
6 / 6कमरे में एयर फ्लो होना जरूरी है और एग्जॉस्ट फैन या क्रॉस वेंटिलेशन से गर्म हवा बाहर निकालें. अगर कूलर और पंखा भी गर्मी में जवाब दे रहे हैं तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं.