बचे चावल से बनाएं हेल्दी महाराष्ट्र की फेमस मुठिया, इमली की चटनी के साथ मिलेगा परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Maharashtra Ki Muthia: अगर आप खाने के शौकीन हैं तो इस बार महाराष्ट्र की मुठिया ट्राई करें. इसे बनाना ना सिर्फ बनाना आसान है, बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा है. खास बात यह है कि आप इसे अगली बार बचे हुए चावल से भी तैयार कर सकते हैं, कैसे आइए इस लेख में आसान रेसिपी जानते हैं. 

Maharashtra Ki Muthia:

Maharashtra Ki Muthia:

विज्ञापन

Tasty Maharashtra Muthia: खाने-पीने के शौकीन हमेशा हेल्दी और टेस्टी खाने की तलाश में रहते हैं. हालांकि, हर रोज कुछ चटपटा या बाहर का खाना भी ठीक नहीं. आप घर पर भी कुछ नया ट्राई कर सकते हैं और बचे हुए फूड्स को भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेहतर होगा कि अगर आप भी बचे हुए चावल को फेंकने की बजाय कुछ टेस्टी बनाएं. आपके लिए महाराष्ट्र की फेमस मुठिया एक शानदार ऑप्शन है. यह डिश ना सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है, खासकर जब इसे खट्टी-मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व किया जाए. 

इसे भी पढ़ें- यहां है भारत का सबसे ऊंचा बस स्टैंड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है नाम

विज्ञापन

कैसे बनाएं मुठिया?

सामग्री

  • बचे हुए चावल- 1 कप
  • बेसन- आधा कप
  • सूजी- 3 चम्मच
  • हरी मिर्च- 1
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • स्वादानुसार- नमक
  • तेल- 1 चम्मच
  • तड़के के लिए
  • राई  
  • करी पत्ता
  • तेल- 2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर बचे हुए चावल को अच्छी तरह मैश कर लें.
  • अब इसमें बेसन, सूजी, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा तैयार करें और आटे से छोटे-छोटे रोल या मुठिया का शेप दें.
  • इन्हें स्टीमर में 12 मिनट तक भाप में पकाएं और ठंडा होने के बाद मुठिया को छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें, राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं और मुठिया को हल्का सा फ्राई कर लें.

इमली की चटनी कैसे बनाएं?

  • इमली को पानी में भिगोकर उसका गूदा निकाल लें.
  • इसमें गुड़, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा जीरा पाउडर डालें.
  • हल्की आंच पर पकाएं जब तक चटनी गाढ़ी ना हो जाए.अब दोनों चीजों को साथ में सर्व करेंं.   

इसे भी पढ़ें- 45°C के आगे कूलर-पंखा भी फेल? इस आसान ट्रिक से मिनटों में ठंडा करें कमरा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ