सरसों का तेल, बटर या देसी घी! क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

Oil Butter Vs Ghee: खाना बनाने के लिए अक्सर हम घी, बटर या सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। इनमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक दोनें होते हैं। ऐसे में हमारे लिए ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि इन तीनों में से स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर क्या है।

ghee butter oil

ghee butter oil

Oil Butter Vs Ghee: अक्सर हम घर पर खाना बनाने के लिए सरसों का तेल, घी या बटर का इस्तेमाल करते हैं। इन तीनों में फैट मौजूद होता है जिनके अपने फायदे और नुकसान होते हैं। ऐसे में हमारे लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि हर रोज कुकिंग करते समय हमें किसका इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि इन तीनों में से स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर क्या है।

विज्ञापन

डायटीशियन श्वेता शाह पांचाल ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि घी, तेल और बटर में कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक दोनों होते हैं, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इन तीनों में से स्वास्थ्य के लिए बेहतर क्या है।

विज्ञापन

बटर

बटर का इस्तेमाल अक्सर हम पराठें, ब्रेड के साथ करते हैं। बटर में सोडियम मौजूद होता है और अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट भी पाए जाते हैं। अगर आपका ट्राइग्लिसराइड ज्यादा है तो बटर इसका एक कारण हो सकता है। ट्राइग्लिसराइड ज्यादा होने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप इसका सेवन न करें।

सरसों का तेल

सरसों के तेल में ट्रांस फैट मौजूद होता है जिसके कारण हार्ट डिजीज होती है। इस तेल में ज्यादा मात्रा में ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो शरीर में होने वाली सूजन का मुख्य कारण है।

विज्ञापन

घी

घी आपकी आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं साथ ही ये आपके बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा घी से हार्ट डिजीज होने का खतरा भी कम होता है।

विज्ञापन

अगर बात तेल, घी और बटर में से किसी एक को चुनने की हो तो घी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ये शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ध्यान रहे कि आप इसका सही मात्रा में सेवन करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ