हेल्दी रहेगा हार्ट, नहीं होगी बीमारियां, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Foods For Healthy Heart: आजकल लोगों को दिल की बीमारियां तेजी से हो रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान है। अगर आप भी दिल के रोगों से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं।

Superfood for healthy heart

Superfood for healthy heart

Foods For Healthy Heart: क्या आपको भी अक्सर थकावट, सांस लेने में दिक्कत या सीने में दर्द होता है? अगर हां तो आपका दिल स्वस्थ नहीं है, सही पढ़ा आपने। शरीर को स्वस्थ रखने में दिल अहम भूमिका निभाता है। अगर हार्ट स्वस्थ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे, लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण हमें दिल से जुड़ी कई बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल के रोगों से बचना चाहते हैं तो आप कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन से हैं वो फूड्स?

विज्ञापन

अखरोट

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है। अखरोट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है, जिससे आप दिल संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

विज्ञापन

olive oil

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में मोनो-सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, जो दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचाता है। साथ में यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है, जिसकी वजह से हार्ट डिजीज की खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन

अलसी के बीज

अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के साथ इंफ्लेमेशन को भी कम करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन

chia seeds

चिया बीज

चिया के बीज में फाइबर होता है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह आपके ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल रखता है।

विज्ञापन

एवोकाडो

एवोकाडो मोनो-सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो आपके बीपी को संतुलित करता है और आपको हार्ट डिजीज होने से बचाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ