Mouth Ulcers Home Remedies: क्या आप भी मुंह के छालों से बहुत परेशान हैं? खाने-पीने के समय काफी मिर्ची लगती है? ज्यादातर गर्मियों में किसी न किसी वजह से मुंह में छालों की समस्या हो जाती है और इस कारण न तो आप खा पाते हैं और न ही कुछ पी पाते हैं। छाले होने पर अक्सर जलन होती है। आमतौर पर यह जीभ, मसूड़े, होंठ, मुंह के अंदर या फिर गले में भी हो जाते हैं। अलग समय पर उपचार नहीं करते हैं तो एक से ज्यादा होने लगते हैं।
वैसे अभी तक मुंह के छाले होने का साफ कारण तो नहीं पता है, लेकिन कई चीजें ऐसी भी हैं, जो इनका खतरा बढ़ाती हैं, जैसे- मुंह में चोट, पेट की गर्मी और हॉर्मोनल चेंज शामिल हैं। छालों की समस्या कुछ दिन में सही हो जाती हैं, लेकिन समस्या ज्यादा होने से पहले आप कुछ घरेलू उपाय करके इस समस्या से राहत पा सकते हैं। मुंह के छाले बहुत दर्दनाक होते हैं और खाने पीने में भी परेशानी पैदा करते हैं। ये घरेलू नुस्खे मुंह के छालों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं-
ये है कुछ घरेलू नुस्खे
नमक और लौंग
एक गिलास गर्म पानी में एक चमच्च नमक मिलाएं। इस मिश्रण को मुंह में कुछ समय तक रखें और फिर निकाल दें।
इसके बाद एक लौंग का दाना चबाएं। यह घरेलू उपाय मुंह के छालों में राहत प्रदान कर सकता है।
हल्दी (Turmeric)
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। एक चमच्च हल्दी को गर्म पानी में मिलाकर कुल्ला करें। इससे मुंह के छाले ठीक होने में मदद मिल सकती है।
शहद (Honey)
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। मुंह के छाले पर शहद लगाएं। इससे छाले में तेज़ी से ठीक हो सकते हैं।
आलू (Potato)
आलू को काटकर उसका रस निकालें। फिर इस रस को मुंह के छाले पर लगाएं। यह छालों के दर्द में राहत प्रदान कर सकता है।
नारियल तेल (Coconut Oil)
नारियल तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। रोजाना थोड़ा सा नारियल तेल मुंह के छालों पर लगाएं। इससे छाले में तेजी से आराम मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- बालों के टूटने का कारण कहीं गलत तरीके से कॉम्ब करना तो नहीं?
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
6 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines