Mouth Smell Causes: खराब लाइफस्टाइल के कारण हम कई बार हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण हमें कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। जिसमें मुंह से तेज बदबू आना भी शामिल है। कई बार दिन में 2 टाइम ब्रश करने के बाद भी स्मेल आती रहती है। दरअसल, मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि मुंह और दांतों की अच्छी तरह सफाई न होना, दांतों में कैविटी, पेट साफ न होना, मसूड़ों में इन्फेक्शन और कई बाद तीखी स्मैल वाला खाना खाने के बाद भी मुंह से बदबू आती रहती है। इसके अलावा कुछ विटामिन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर भी मुंह से बदबू आने का कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से विटामिन की कमी से मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है?
विटामिन-डी की कमी
दांतों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है। विटामिन डी खास कर के हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इससे जबड़े में दांतों की ग्रिपिंग को मजबूती मिलती है। विटामिन डी की कमी के कारण मसूड़ों और दांतों से जुड़े रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अंडे, डेयरी उत्पाद और फोर्टिफाइड ग्रेन्स खाएं और पर्याप्त मात्रा में धूप लें।
ये भी पढ़ें- 21 दिनों तक लगातार खाली पेट पानी पीने के होते हैं ये फायदे, कई बीमारियां रहती हैं दूर
विटामिन B12 की कमी
कई बार शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण मुंह से बदबू, मुंह में छाले, मसूड़ों में सूजन और कनेक्टिव टिश्यू जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए बादाम का दूध, दही, सैल्मन फिश, रेड मीट और अंडे का सेवन कर सकते है।
विटामिन-सी की कमी
अगर अपके शरीर में विटामिन-सी की कमी है, तो इस कारण मुंह में बदबू आने लगती है। साथ ही विटामिन सी कमी से मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों में खून और इन्फेक्शन होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इससे दातों में सड़न पैदा हो सकती है और ये बदबू आने का कारण हो सकती है। विटामिन-सी इम्यूनिटी मजबूत रखने में मदद करता है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप अमरूद, नींबू, संतरा, पपीता और स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ऐसे करें मुंह की बदबू को दूर
खाने के बाद सौंफ या 1-2 इलायची खाने से मुंह की बदबू दूर हो सकती है।
दिन में 2 बार सुबह और शाम ब्रश करें इससे स्मेल दूर हो सकती है।
खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से भी इस स्मैल को कम कर सकती है।
दिनभर में भरपूर पानी पीएं और पुदीना के पत्ते चबाकर खाने से भी मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 18 से 75 साल की उम्र के बीच कितना चलना है सही? जानें उम्र अनुसार चलने के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
11 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
18 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines