Mouth Smell Causes: विटामिन बी12 से लेकर डी की कमी होने पर मुंह से आती है बदबू! जानें दूर करने का तरीका

Mouth Smell Causes: अगर आपके भी मुंह से बदबू आती है और आप इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं ये समस्या शरीर में विटामिन के कारण गो सकती है। यहां जाने की आप इस समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं।

Mouth Smell Causes

Mouth Smell Causes

Mouth Smell Causes: खराब लाइफस्टाइल के कारण हम कई बार हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण हमें कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। जिसमें मुंह से तेज बदबू आना भी शामिल है। कई बार दिन में 2 टाइम ब्रश करने के बाद भी स्मेल आती रहती है। दरअसल, मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि मुंह और दांतों की अच्छी तरह सफाई न होना, दांतों में कैविटी, पेट साफ न होना, मसूड़ों में इन्फेक्शन और कई बाद तीखी स्मैल वाला खाना खाने के बाद भी मुंह से बदबू आती रहती है।  इसके अलावा कुछ विटामिन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर भी मुंह से बदबू आने का कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से विटामिन की कमी से मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है?

विज्ञापन

विटामिन-डी की कमी

दांतों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है। विटामिन डी खास कर के हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इससे जबड़े में दांतों की ग्रिपिंग को मजबूती मिलती है। विटामिन डी की कमी के कारण मसूड़ों और दांतों से जुड़े रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अंडे, डेयरी उत्पाद और फोर्टिफाइड ग्रेन्स खाएं और पर्याप्त मात्रा में धूप लें।

विज्ञापन

विटामिन B12 की कमी

कई बार शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण मुंह से बदबू, मुंह में छाले, मसूड़ों में सूजन और कनेक्टिव टिश्यू जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए बादाम का दूध, दही, सैल्मन फिश, रेड मीट और अंडे का सेवन कर सकते है।

विज्ञापन

विटामिन-सी की कमी

अगर अपके शरीर में विटामिन-सी की कमी है, तो इस कारण मुंह में बदबू आने लगती है। साथ ही विटामिन सी कमी से मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों में खून और इन्फेक्शन होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इससे दातों में सड़न पैदा हो सकती है और ये बदबू आने का कारण हो सकती है। विटामिन-सी इम्यूनिटी मजबूत रखने में मदद करता है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप अमरूद, नींबू, संतरा, पपीता और स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ऐसे करें मुंह की बदबू को दूर

खाने के बाद सौंफ या 1-2 इलायची खाने से मुंह की बदबू दूर हो सकती है।

विज्ञापन

दिन में 2 बार सुबह और शाम ब्रश करें इससे स्मेल दूर हो सकती है।

खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से भी इस स्मैल को कम कर सकती है।

विज्ञापन

दिनभर में भरपूर पानी पीएं और पुदीना के पत्ते चबाकर खाने से भी मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ