Aloo Hotel Style: हर देश की अपनी अलग खूबसूरती या खासियत होती है, जिसे इंसान एक्सप्लोर करके ही महसूस करता है. हम कहीं दूसरी या नई जगह पर जाते हैं तो तुरंत खाने से लेकर कपड़े तक की तुलना करने लग जाते हैं. कई लोग होटल और वहां दी जाने वाली फैसिलिटी पर भी ध्यान देते हैं. इसलिए आपने दुनिया में तरह-तरह के होटल देखे होंगे, लेकिन क्या कभी ऐसे होटल को एक्सप्लोर किया है जिसे आलू के शेप में डिजाइन (Luxury Potato Hotel) किया गया हो या आलू की थीम के आधार पर रूम डिजाइन किया गया हो? अगर नहीं तो यह लेख आपके लिए है आज हम आपको दुनिया के सबसे यूनिक आलू की तरह दिखने वाले होटल के बारे में बताएंगे जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कहीं कमर में दर्द होने की वजह आपके जूते तो नहीं? ये 4 संकेत बताएंगे अब दूसरे खरीदने की है जरूरत
कहां स्थित है आलू के आकार का होटल?
यह होटल अमेरिका के इदाहो (Idaho) राज्य में बना हुआ है. इसका आकार एक लग्जरी आलू की तरह है, जिसका वजन 600 किलो है. खास बात ये है कि इस आलू के अंदर आप ठहर सकते हैं या अपने पार्टनर के साथ वक्त भी बिता सकते हैं.
क्या है इस होटल की खासियत?
वैसे तो यह होटल अपने आप में खास है. यहां पर आपको आलू के आकार के रूम मिलेंगे, जहां पर रात गुजारी जा सकती है. कहा जाता है कि यह होटल लगभग 28 फीट लंबा है और 6 टन (Six Ton Potato Hotel) का है. दूर से ही लोग इस होटल की पहचान कर लेते हैं और यही इसकी खासियत है.
रूम में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?
आपको इस आलू नुमा रूम (Ajab Gajab Hotel) में हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी. इसमें लग्जरी कमरा, बाथरूम और एक छोटा-सा किचन मौजूद है, जहां पर खाना तैयार किया जा सकता है. यहां पर दो लोग आराम से रुक सकते हैं और शांति से रहकर एक क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.
क्या है उद्देश्य?
इस होटल का उद्देश्य इडाहो के आलू उद्योग को बढ़ावा देना है. साथ ही, लोग एक नया एक्सपीरियंस लेकर अपनी लाइफ में कुछ अच्छा एंजॉय कर सकें. अगर आपको आलू बहुत ही ज्यादा पसंद है तो यहां पर जाना बेस्ट हो सकता है. हालांकि, यहां पर रात गुजारना थोड़ा महंगा हो सकता है.
कितना है एक दिन का किराया?
अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखा जाए तो यहां पर एक रात गुजारने या रुकने के लिए आपको 18000 पैसे देने होंगे. बता दें यहां पर ज्यादातर कपल्स आते हैं और रात को गुजरना पसंद करते हैं. इसी किराये में आपको खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी, क्योंकि इसके अंदर एक अच्छा कैफे भी मौजूद है.
इसे भी पढ़ें- नए साल के मौके पर ढूंढ रहे हैं सस्ती जगहें तो एक बार देख लें ये लोकेशन, कुल 20 हजार में पूरा हो जाएगा 4 दिन का ट्रिप
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
3 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
3 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
4 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
4 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
6 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
6 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
21 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines