कहीं कमर में दर्द होने की वजह आपके जूते तो नहीं? ये 4 संकेत बताएंगे अब दूसरे खरीदने की है जरूरत

Jute Se Hone Wala Dard: अगर अच्छी क्वालिटी के जूते ना खरीदे जाएं तो ये कमर, घुटनों या पैर में दर्द पैदा कर सकते हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि जो जूते हम इस्तेमाल कर रहे हैं वो पहनने लायक हैं भी या नहीं. इसके लिए हमारे बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

signs to identify your shoes need to change

जूतों से कमर में दर्द होने की वजह Image Credit- Freepik

Can Flat Shoes Cause Back Pain: बाहर जाने वाले रोजाना जूते (Shoe Wearing) पहनते हैं, ताकि आराम से चला जा सके. लेकिन, कई बार इसका उल्टा हो जाता है और जूते पहनने से पैरों के साथ-साथ कमर भी दुखने लगती है. कई बार सूजन और चलने में भी दिक्कत होने लगती है. ऐसा नए जूते या पुराने जूते पहनते वक्त भी हो सकता है. इसलिए जूते की क्वालिटी पर ध्यान देने या पुराने जूते की एक्सपायरी डेट की पहचान (Shoe Expiry Date) करना जरूरी है. अगर आप कई साल से एक ही जूते पहन रहे हैं या नए खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद ले सकते हैं. इन टिप्स से आप सही जूते की पहचान कर सकते हैं या पुराने जूते रिप्लेस कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या जूते कमर दर्द कर सकते हैं?

यह आपके कंफर्ट पर निर्भर करता है, क्योंकि जूते हमारी बॉडी को एक सपोर्ट सिस्टम देने का काम करते हैं. अगर जूते पहनने की वजह से पैरों को सही पोजीशन या पॉश्चर नहीं मिलता है तो जूते कमर दर्द कर सकते हैं. ध्यान ना देने पर कमर में दर्द (Back Pain) घुटनों या कूल्हों तक पहुंच जाता है. 

जूते खराब होने के 4 संकेत | Shoe Replacement Signs

सोल का नीचे से घीस जाना- अगर आपके जूते का सोल घीस गया है या चिकना हो गया है तो इसका मतलब है कि आपके जूते खराब हो गए हैं. ये पैरों के लिए कंफर्टेबल नहीं हैं और पैरों को सही पकड़ और सपोर्ट नहीं दे पा रहे हैं. 
सोल का सख्त होना- कई बार अच्छे जूते खरीदने के बाद भी पैरों में दर्द होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सोल अच्छी क्वालिटी का नहीं होता और सख्त होने की वजह से पैरों को आराम नहीं दे पाता. ऐसे में मुलायम सोल का जूता खरीदें. 
कुशनिंग घिस जाना- नए जूते वक्त के साथ-साथ पुराने हो जाते हैं और एक वक्त के बाद दबाव डालने लगते हैं. नीचे का सोल अंदर जाने लगता है और दर्द महसूस होने लगता है. 
शेप फिट ना होना- कई बार जूते और इसका सोल अच्छा होता है, लेकिन इसके बाद भी कमर में दर्द हो रहा है तो इसका मतलब है कि जूता पैरों के मुताबिक नहीं है. इसके लिए आपको सही साइज का चुनाव करना जरूरी है. 

विज्ञापन

कब बदलें जूते? 

अगर आपके जूते सही हैं, लेकिन इसमें से बदबू आ रही है तो इसका मतलब है कि यह खराब हो गए हैं. आपको इसे बदलने की जरूरत है. कई बार जूते का सोल टुकड़े में बंटकर अंदर जाने लगता है और चुंबन करने लगता है. इसलिए बदबू आने पर जूतों को जल्द बदल लेना बेहतर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ