Subah Aur Raat Mein Nahane Ke Fayde: अक्सर लोग नहाने को सिर्फ रोजमर्रा की सफाई की आदत मानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि नहाने का समय भी आपकी सेहत पर असर डाल सकता है. कुछ लोग सुबह नहाकर खुद को तरोताजा महसूस करते हैं, जबकि कुछ लोग रात में नहाकर सुकून पाते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि नहाने का सही समय आपकी दिनचर्या, नींद और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है. जहां सुबह का नहाना शरीर को सक्रिय बनाता है, वहीं रात का स्नान शरीर को आराम देने में मदद कर सकता है. अगर आप भी सोचते हैं कि सुबह या रात में से कौन सा समय ज्यादा सही है, तो आइए जानते हैं दोनों समय के फायदे.
यह भी पढ़ें: क्या जूते वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं? ये 5 बातें आपके काम को बना देंगी बेहद आसान
रात में नहाने से क्या होगा
सोने से कुछ समय पहले गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को आराम मिलता है. इससे मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और दिमाग भी शांत होता है. नहाने के बाद जब शरीर का तापमान धीरे-धीरे कम होता है, तो शरीर को नींद के लिए तैयार होने का संकेत मिलता है. यही कारण है कि रात में नहाने से कई लोगों को जल्दी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है. अगर आप दिनभर के काम से थक जाते हैं या तनाव महसूस करते हैं, तो रात नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
दिनभर की गंदगी हटाकर त्वचा को रखता है साफ
पूरा दिन बाहर रहने से शरीर पर धूल, पसीना और प्रदूषण की परत जम जाती है. ऐसे में रात को नहाने से यह सारी गंदगी साफ हो जाती है और त्वचा को आराम मिलता है. खासकर जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है या जिन्हें एलर्जी और मुंहासों की समस्या रहती है, उनके लिए रात में नहाना ज्यादा लाभकारी माना जाता है. इससे त्वचा के रोमछिद्र साफ रहते हैं और संक्रमण का खतरा भी कम हो सकता है.
अच्छी दिनचर्या बनाने में भी मदद करता है रात को नहाना
अगर आप रोज एक तय समय पर नहाते हैं, तो यह आपके शरीर को एक नियमित दिनचर्या अपनाने में मदद करता है. रात में नहाने के बाद हल्की रोशनी में बैठना, मोबाइल से दूरी बनाना या कोई किताब पढ़ना जैसी आदतें आपकी नींद को और बेहतर बना सकती हैं. हालांकि, सुबह नहाना भी गलत नहीं है, क्योंकि इससे शरीर में ताजगी और ऊर्जा आती है. इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार समय चुनें. अगर आपको नींद की समस्या है या आप दिन के आखिर में अच्छा आराम चाहते हैं, तो रात में नहाना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
यह भी पढ़ें: आंतों में बनने वाली ये 2 गांठें 5 गुना तक बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा! रिसर्च में सामने आई डराने वाली हकीकत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
26 mins agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
15 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines