हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सुबह या शाम, हीटवेव में कब करें वॉक? डॉक्टर ने बताया हड्डी और जोड़ों के हिसाब से सही समय क्या है

Morning or Evening Walk in Heatwave: अगर आप वॉक पर जाते हैं तो आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा वक्त ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.  कई बार गर्मी में वॉक पर जाने से कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं.  

विज्ञापन
सुबह या शाम, हीटवेव में कब करें वॉक? Image Credit- Freepik

Walk Best Time in Summer: हीटवेव के दौरान फिट रहने के लिए वॉक करना जरूरी तो है, लेकिन सवाल यह उठता है कि हड्डियों और जोड़ों की सेहत के लिहाज से सुबह की वॉक बेहतर होती है या शाम की फायदेमंद माना जाता है. गर्मी के दिनों में सही समय पर वॉक करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अत्यधिक तापमान शरीर पर दबाव डाल सकता है और इसका असर मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों पर भी पड़ सकता है. इसको लेकर डॉक्टर गौरव प्रकाश भारद्वाज (जॉइंट प्रिजर्वेशन एंड रिप्लेसमेंट सर्जरी, डायरेक्टर एवं सीनियर) का कहना है कि कई बार वॉक करना बहुत नुकसानदायक हो सकता है. गर्मी से शरीर को गर्म कर देता है, जिससे चक्कर आना या घबराहट होना शुरू हो जाती है.

इसे भी पढ़ें- पिस्ता खाने पर शरीर को मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे, आप भी खाना कर दीजिए शुरू

सुबह या शाम, हीटवेव में कब करें वॉक?

सुबह की वॉक को आमतौर पर ज्यादा बेहतर माना जाता है, खासकर हीटवेव के दौरान। सुबह के समय तापमान कम होता है, हवा थोड़ी होती है और तेज धूप का असर कम रहता है. इससे शरीर पर गर्मी का दबाव कम पड़ता है और डिहाइड्रेशन या हीट एक्सॉशन का खतरा भी घट सकता है. जोड़ों में दर्द या गठिया जैसी समस्या वाले लोगों के लिए भी सुबह की हल्की वॉक फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि इससे शरीर धीरे-धीरे एक्टिव होता है और जोड़ों की जकड़न कम हो सकती है.

विज्ञापन

सुबह की वॉक से किन लोगों को हो सकती है परेशानी?

हालांकि, कुछ लोगों को सुबह के समय जोड़ों में ज्यादा जकड़न महसूस हो सकती है, खासतौर से बुजुर्गों या अर्थराइटिस से जूझ रहे लोगों को. ऐसे में बिना वार्म-अप के तेज चलना असहजता बढ़ा सकता है. सुबह वॉक शुरू करने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग और शरीर को कुछ मिनट तक मूव करना मददगार हो सकता है.

शाम की वॉक का सही समय क्या है?

अगर तापमान अभी भी बहुत ज्यादा है और सड़कें गर्म हैं, तो शरीर जल्दी थक सकता है और घुटनों या जोड़ों पर दबाव महसूस हो सकता है. इसलिए सूर्यास्त के बाद या गर्मी कम होने पर वॉक करना बेहतर माना जाता है.हालांकि, शाम की उमस और प्रदूषण कुछ लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं.  

विज्ञापन

शाम की वॉक करने से क्या होगा?

हड्डियों की सेहत के लिए सुबह की धूप का भी एक फायदा माना जाता है। सुबह की हल्की धूप शरीर को विटामिन D बनाने में मदद कर सकती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है. हालांकि, हीटवेव के दौरान तेज धूप में ज्यादा देर रहना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सुबह जल्दी निकलना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

क्या है वॉक करने का सही समय

हीटवेव के दौरान सुबह 5:30 से 7:30 बजे के बीच वॉक करना फायदेमंद सकता है, जबकि शाम को सूरज डूबने के बाद का समय बेहतर माना जाता है. साथ ही, पर्याप्त पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना और जरूरत से ज्यादा मेहनत से बचना भी जरूरी है.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- चेहरे के रोम छिद्र कैसे करें साफ? अपनाकर देख लीजिए ये आसान और असरदार तरीके

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola