Healthy Habits: आज के समय में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। ये ऐसी गंभीर बीमारी है, जो शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। अगर किसी को ये बीमारी है और वह इसका इलाज समय पर न कराए, तो कई बार जान भी चली जाती है।खासकर तब जब कैंसर चौथे स्टेज में पहुंच चुका हो। इस समय इलाज करना भी मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी का खतरा तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब आपकी लाइफस्टाइल खराब हो। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी आदतों को जरूर अपना लें। ये आदतें कैंसर तक को मात दे सकती हैं। आइए जानते हैं उन हेल्दी आदतों के बारे में जिसे आप अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं..
हेल्दी डाइट
सबसे पहले तो एक हेल्दी डाइट हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होती है। डॉक्टर भी कैंसर के मरीजों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। ये डाइट फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होना चाहिए। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में मौसमी फल, सब्जियां, नट्स और साबुत ग्रेनस को शामिल कर सकते हैं, जो आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
हाइजीन का रखें ध्यान
कैंसर सहित कई बीमारियों में शरीर का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। इस दौरान इन्फेक्शन से बचने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अपने आस-पास की चीजों को साफ रखें और किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें और बार-बार हाथ धोते रहें।
अच्छी नींद लेना
एक अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होती है। कैंसर के मरीजों को रोजाना कम से कम आठ घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे शरीर के सभी अंगों को आराम मिलता है। साथ ही इससे शरीर को नए सेल्स बनने में मदद मिलती है। ये सेल्स कैंसर से लड़ने में कारगर साबित हो सकते हैं।
मेडिटेशन करें
इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए मानसिक शांति बहुत जरूरी है। इसके लिए आप मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। ये आपके दिमाग और शरीर दोनों को शांत और हेल्दी रखने में कारगर साबित हो सकता है। इस दौरान आप खुद हेल्दी रखने के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं, जो आपके ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।
योग और एक्सरसाइज है जरूरी
अगर आपका कैंसर चौथे स्टेज तक पहुंच चुका है, तो ऐसे में आपके शरीर का एक्टिव रहना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इस दौरान आप थोड़े समय के लिए ही सही टहलने के लिए हिम्मत जुटाएं। इसके लिए 10 मिनट का भी वॉक बहुत जरूरी है। साथ ही आप योग भी जरूर करें। एक्सरसाइज शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही एक्सरसाइज चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
11 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
12 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
13 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
14 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
14 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
16 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
17 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
19 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
21 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines