Breakfast Tips: सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन लोग जल्दबाजी के कारण या को कुछ ऐसा खा लेते हैं, जो शरीर को ठीक से एनर्जी नहीं देती या फिर नाश्ते को ही स्किप कर देते हैं. कई बार यह भी कारण होता है कि लोग एक ही नाश्ता बार-बार खाकर बोर हो जाते हैं और एक नया टेस्ट की तलाश में रहते हैं. ऐसे में गार्लिक बेसन चीला एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अपने स्वाद और सेहत दोनों ही के लिए यह डिश परफेक्ट है और साथ ही इसकी रेसिपी भी काफी आसान है. आइए जानते हैं आप घर पर कैसे बना सकते हैं स्वादिष्ट गार्लिक बेसन चीला.
यह भी पढ़ें:
- गार्लिक बेसन चीला बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत
- गार्लिक बेसन चीला बनाने के लिए आपको चाहिए 4-5 लहसुन की कलियां,
- थोड़ा सा जीरा, स्वादानुसार नमक लें.
- इसके बाद, लाल मिर्च पाउडर.
- 1 कप बेसन लें.
- 2 चम्मच चावल का आटा.
- चुटकीभर हल्दी.
- कद्दूकस किया हुआ पनीर.
- कद्दूकस की हुई गाजर.
- बारीक कटी पत्तागोभी.
- बारीक कटा प्याज.
- शिमला मिर्च और हरा धनिया और तेल या घी, चीले को सेकने के लिए.
गार्लिक बेसन चीला कैसे बनाएं
- सबसे पहले लहसुन, जीरा, लाल मिर्च और नमक को कूटकर एक स्वादिष्ट चटनी तैयार कर लें.
- अब एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, नमक और जरूरत अनुसार पानी डालकर चिकना घोल बना लें.
- अब दूसरे बाउल में पनीर, गाजर, पत्तागोभी, प्याज, शिमला मिर्च और हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार करें.
- इस के बाद तवा कोकैसे बनाएं स्वादिष्ट गार्लिक चीला? गर्म करें और उसमें हल्का तेल लगाएं. इसके बाद उसपर बेसन का घोल पतली परत में फैलाएं.
- चीला हल्का सुनहरा होने पर पलटें, ऊपर लहसुन की चटनी फैलाएं और सब्जियों की स्टफिंग डालें.
- इसके बाद, उसे 2-3 मिनट के लिए मध्यम आंच पर ढककर कर पकाएं. बस फिर क्या, तैयार है आपका गरमागरम गार्लिक बेसन चीला, जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
यह भी पढ़ें: हाथ फेरते ही निकल आते हैं बालों के गुच्छे? नारियल तेल में ये 2 चीजें मिलाकर रोकें हेयर फॉल
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
7 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
9 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
9 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
12 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
13 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
15 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
16 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
16 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines