Moong Dal Pizza recipe: आजकल लोगों को घर का खाना खाना पसंद नहीं होता। वो अक्सर बाहर का खाना खाना पसंद करते हैं। बाहर का खाना भले ही स्वाद में अच्छा होता हो लेकिन जब बात स्वास्थ्य की आती है तो ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। वहीं अगर बात की जाए पिज्जा की तो इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आप घर पर ही आसानी से बिना मैदे और आटे के एक हेल्दी पिज्जा कैसे बना सकते हैं। जो खाने में तो लाजवाब होगा ही साथ में सेहत के लिए फायदेमंद भी होगा।
सामग्री
- एक कप मूंग दाल
- कॉर्न
- शिमला मिर्च
- मोजरेला चीज
- हरी मिर्च
- प्याज
- पिज्जा सॉस
- अदरक
- नमक (स्वादानुसार)
- ओरेगेनो
- चिली फ्लेक्स
मूंग दाल पिज्जा बनाने की रेसिपी
- मूंग दाल का पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 घंटे के लिए मूंग दाल को पानी में भिगोने के लिए रख दें।
- जब मूंग दाल भीग जाए तब उसे ग्राइंडर में डालें और उसमें हरी मिर्च, अदरक डालकर उसे अच्छे से ग्राइंड कर लें।
- ध्यान रहे कि ग्राइंड करते समय बैटर ज्यादा पतला न हो जाए।
- अब इस पेस्ट में स्वादानुसार नमक और सोडा डाल लें।
- इसके बाद सारी सब्जियों जैसे शिमला मिर्च और प्याज को काट लें।
- अब एक पैन को ऑयल से ग्रीस करें और उसके बाद मूंग दाल के बैटर को उसमें डाल दें।
- अब दो से तीन मिनट तक इसे मीडियम आंच में पकने के लिए रख दें।
- बेस एक तरफ से पक जाने के बाद इसे पलट दें और पिज्जा सॉस को पकी हुई तरफ लगाएं।
- अब कटी हुई सब्जियों से पिज्जा की टॉपिंग करें और मोजरेला चीज को ऊपर से डाल दें।
- इसके बाद इसे एक प्लेट से ढ़क दें और तब तक पकाएं जब तक कि चीज पिघल नहीं जाएं।
- आपका मूंग दाल का पिज्जा बनकर तैयार है। अब आप इसे ओरेगेनो और चिली फ्लेक्स से गार्निश कर लें।
ये भी पढ़ें- सावन में इस प्रसाद का भोग लगाकर भगवान शिव को करें खुश, सारी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
6 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
10 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines