Moong Dal Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में अगर कुछ हेल्दी खाया जाए तो पूरे दिन हम एनर्जेटिक फील कर सकते हैं। इसलिए दिन की शुरुआत का सबसे पहला खानपान बहुत खास माना जाता है। वहीं, अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं या फिर वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो मूंग दाल का चीला ट्राई कर सकते हैं।
मूंग दाल का चीला सेहत के साथ-साथ वजन कम करने के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आइए आपको मूंग दाल चीला की रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए – Breakfast Recipe: बनाना है कुछ स्पेशल? ट्राई करें पोटैटो फ्रैंकी रेसिपी
Moong Dal Chilla Recipe Ingredients in Hindi
- मूंग दाल (एक कटोरी)
- बेसन (दो कटोरी)
- हरी मिर्च (दो कटी हुई)
- अमचूर (1/4 छोटो चम्मच)
- जीरा – (1 छोटो चम्मच)
- अजवाइन (1/4 छोटो चम्मच)
- हरी प्याज कटी (दो चम्मच)
- हरा धनिया (करीब 3 चम्मच)
- गरम मसाला (1/2 छोटो चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1/4 छोटो चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- तेल (जरूरतानुसार)
Moong Dal Cheela Recipe Method in Hindi
मूंग दाल का चीला बनाने के लिए इसे आपको रातभर भिगोकर रखना होगा। सुबह फिर इसे बना सकते हैं। कम से कम पांच से छह घंटे तक मूंग दाल को भिगोने के बाद इसे बनाया जा सकता है।
मूंग दाल का चीला बनाने के लिए भिगी हुई दाल को अच्छे से वॉश कर लें। इसके बाद इसे मिक्सी में अच्छे से पीसकर एक पेस्ट तैयाार कर लें। अब एक बाउल में पेस्ट को डालकर रखें। इसमें हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती, बारीक कटी प्याज, टमाटर और दो कटोरी के करीब बेसन डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
और पढ़िए – Dahi Sandwich Recipe: सिर्फ 10 मिनट में ऐसे बनाएं दही सैंडविच रेसिपी, जानिए
इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाकर पेस्ट को तैयार कर लें। इस तरह से चीला बनाने के लिए एक मिश्रण तैयार हो जाएगा।
अब गैस पर तवा रखकर गर्म कर लें। इसमें हल्का सा तेल लगा दें। अब एक किसी कटोरी या चम्मचे की मदद से घोल को लेकर तवे पर गोल आकार में डालें। इसके बाद दोनों तरफ से चीला को लाल होने तक सेक लें। इस तरह से मूंग की दाल का चीला बनकर तैयार हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
49 mins agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
5 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
9 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
10 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines