Moong Daal Chilla Recipe: आज के समय में हेल्दी रहना हर किसी की प्राथमिकता बन चुका है. लोग अपने फिटनेस और सेहत का ख्याल रखने के लिए जिम जाते हैं, योग करते हैं और खान-पान में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं. लेकिन अक्सर लोग हेल्दी खाने को बोरिंग या टाइम-कन्स्यूमिंग समझकर टाल देते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी डाइट हेल्दी भी हो और स्वादिष्ट भी, तो मूंग दाल चीला आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. मूंग दाल चीला न सिर्फ प्रोटीन और पोषण से भरपूर होता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. यह क्रिस्पी और टेस्टी होता है, जिससे सुबह के नाश्ते या हल्के लंच में इसे खाकर आप अपने दिन की शुरुआत एनर्जी के साथ कर सकते हैं. इसके अलावा, यह लाइट और डायजेस्टेबल भी होता है, जिससे फिटनेस और हेल्थ दोनों का ख्याल रखा जा सकता है. तो अगर आप घर पर जल्दी और आसानी से हेल्दी खाना बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं मूंग दाल चीला बनाने की आसान विधि और टिप्स, जिससे यह बन जाए आपके घर का फेवरेट हेल्दी डिश.
हेल्दी स्नेक्स रेसिपी | Healthy Snack Recipe
सामिग्री
- मूंग दाल – 1 कप
- हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून (कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई, इच्छानुसार)
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर – 1/4 टीस्पून
- अजवाइन – 1/4 टीस्पून
- पानी
- तेल या घी – तलने के लिए
- प्याज (बारीक कटा हुआ) – 2 टेबल स्पून
- शिमला मिर्च या गाजर (कद्दूकस किया हुआ) – 2 टेबल स्पून
यह भी पढ़ें- क्या डीजल जम सकता है और पैट्रोल फ्रीज होता है? यहां जानिए सर्दी का Petrol-Diesel पर क्या होता है असर
इस तरह से बनाएं मूंग दाल चीला
चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को 3-4 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें. भिगी हुई दाल को पानी डालकर मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. पेस्ट ज्यादा पतला न हो, थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए. दाल के पेस्ट में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, नमक, हल्दी और अजवाइन मिलाएं. अगर आप चाहें तो प्याज और अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं. तवा या नॉन-स्टिक पैन गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं. एक चमच दाल का पेस्ट तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें मध्यम आंच पर 2-3 मिनट सेंकें, फिर पलटकर दूसरी तरफ भी 2 मिनट सेंकें. जब दोनों तरफ हल्का सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए, तो निकाल लें. मूंग दाल चीला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें.
यह भी पढ़ें- क्या डीजल जम सकता है और पैट्रोल फ्रीज होता है? यहां जानिए सर्दी का Petrol-Diesel पर क्या होता है असर
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
4 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
5 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
6 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
8 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
11 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines