क्या डीजल जम सकता है और पैट्रोल फ्रीज होता है? यहां जानिए सर्दी का Petrol-Diesel पर क्या होता है असर

Can Petrol Freeze In Winter: पेट्रोल और डीजल ऐसे ईंधन है जिसका लोग रोजमर्रा में इस्तेमाल करते हैं. सर्दी में अक्सर हर तरह का तरल पदार्थ जम जाता है, तो क्या पेट्रोल और डीजल भी जम सकते हैं? आइए जानते हैं जवाब.

Petrol Diesel Freezing

क्या पेट्रोल जम सकता है?

Petrol-Diesel Freezing Point: अपनी कार, बाइक या किसी और वाहन में लोग पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल करते हैं. ये ईंधन तरल होते हैं. ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या सर्दी में पेट्रोल और डीजल भी जम सकते हैं क्या. जवाब है हां. पेट्रोल और डीजल सर्दियों में जमते हैं लेकिन अन्य तरल पदार्थों की तरह नहीं. पेट्रोल (Petrol) कभी भी पूरी तरह नहीं जमता है बल्कि गाढ़ा होता है. वहीं, डीजल जैल की तरह हो जाता है. यहां जानिए सर्दियों में पेट्रोल और डीजल कितने तामपान पर हार्ड होते हैं और इन्हें जमने से रोकने के लिए क्या किया जा सकता है.

विज्ञापन

सर्दियों में पेट्रोल और डीजल का जमना

पेट्रोल जमता है लेकिन यह जल्दी नहीं जमता. पेट्रोल जम जाए इसके लिए तापमान बहुत ज्यादा कम होना चाहिए. पेट्रोल -40 डिग्री सेल्सियस से -60 डिग्री सेल्सियस के बीच भी जल्दी नहीं जमता है. वहीं, डीजल 0 डिग्री सेल्सियस पर यानी 32 डिग्री F पर क्लाउडी होने लगता है. इसके बाद डीजल में वैक्स क्रिस्टल्स नजर आने लगते हैं और डीजल ऐसा दिखता है जैसे इसमें दूध उड़ेला गया हो. हालांकि, इस समय भी डीजल अपना काम करता है, लेकिन दिक्कतें आना शुरू हो जाती हैं. 10 से 15 डिग्री F तक आते-आते डीजल जैल बनने लगता है. यह फ्यूल लाइन्स और फिल्टर्स तक नहीं जाता और वाहन शुरू नहीं होता.

विज्ञापन

डीजल के जमने (Diesel Freezing) की बड़ी वजह है इसमें पैराफिन वैक्स का होना. डीजल में पैराफिन वैक्स होती है जो क्रिस्टलाइज होकर सॉलिड बन जाती है. ये पार्टिक्लस फ्यूल फिल्टर्स को ब्लॉक करने लगते हैं. इससे पंप फ्यूल को पुश नहीं कर पाता है और इंजन को ईंधन नहीं मिलता है. ऐसे में डीजल में विंटर एडिटिव्स डालने पर वैक्स क्रिस्टलाइजेशन नहीं हो पाता है. डीजल -10 डिग्री सेल्सियस पर पूरी तरह जमा हुआ नजर आता है. ऐसे में बहुत ज्यादा सर्दी वाले इलाकों में डीजल में केरोसीन मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन

क्या आम लोगों को टेंशन लेने की जरूरत है?

पेट्रोल और डीजल दोनों ही जल्दी नहीं जमते हैं. ऐसे में जबतक कि आप बहुत ज्यादा सर्दी वाली जगह पर या बहुत ऊंचाई वाले पहाड़ों, जहां तापमान -10 डिग्री से कम है या पेट्रोल जमने के लिए -40 डिग्री से भी कम है, पर नहीं जा रहे हैं तबतक आपको पेट्रोल और डीजल के जमने की टेंशन नहीं लेनी चाहिए. वहीं, जिन जगहों पर पेट्रोल और डीजल जम सकते हैं वहां के फ्यूल स्टेशन विंटर ग्रेड डीजल या पेट्रोल लोगों की गाड़ियों में डालते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ