हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बारिश में बार-बार होते बीमार तो ये 5 टिप्स होंगे मददगार, एक्सपर्ट प्रशांत देसाई ने शेयर किया वीडियो

Health Care Tips: बरसात के मौसम में बीमारियों का संक्रमण ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ टिप्स जिन्हें फॉलो कर के आप इन बीमारियों से दूरी बना सकते हैं।

विज्ञापन
Heatlhy tips

Health Care Tips: बारिश का मौसम गर्मी से तो राहत देता है लेकिन इस मौसम में बीमारियों का संक्रमण काफी बढ़ जाता है। इस मौसम में फूड इंफेक्शन, डेंगू, मलेरिया, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप इस मौसम में खुद का ख्याल नहीं रखेंगे तो आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में आप अपने आपको कैसे बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

एक्सपर्ट प्रशांत देसाई ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बरसात में इंफेक्शन होने के चांसेज 200 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं। इस मौसम में फूड इंफेक्शन और डायरिया सबसे ज्यादा होता है। साथ ही उन्होंने बीमारियों से बचाव करने के लिए कुछ टिप्स भी शेयर किए।

पूरी नींद ले

पूरी नींद लेने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे आप ज्यादा बीमार नहीं पड़ते हैं। एक स्टडी में यह पाया गया कि जो व्यक्ति 6 घंटे से कम नींद लेता है उसको सर्दी-जुकाम और वायरल होने के चांसेज ज्यादा होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बालों में रूसी की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खा आएगा काम!

साफ पानी पीएं

बारिश के मौसम में होने वाली अधिकतर बीमारियां पानी से ही होती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप साफ और उबला हुआ पानी पीएं। अगर आप फिल्टर का पानी भी पीते हैं तो भी एक बार उसे उबाल लें।

विज्ञापन

बाहर का खाना न खाएं

बारिश के मौसम में कोशिश करें कि आप बाहर का खाना न खाएं। अगर आप बाहर का अनहेल्दी फूड खाते हैं तो इससे आपको फूड इंफेक्शन होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। बरसात के मौसम में घर का खाना खाएं और घी का ज्यादा सेवन करें क्योंकि घी एक इम्यूनिटी बूस्टर है।

एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और साथ में आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इससे आपके शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता पैदा होती है और आप कम बीमार पड़ते हैं।

विज्ञापन

विटामिन से भरपूर खाना खाएं

बरसात में हमारी इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसलिए विटामिन से भरपूर डाइट लें। कोशिश करें कि आप ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियों, अनाज, मीट, मांस का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- पैरों में लहसुन रगड़ने के हैं 5 अचूक फायदे, तीसरा जानकर आप कहेंगे- बच गए पैसे!

विज्ञापन

नोट- ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola