Monsoon Kitchen Tips: बरसात का मौसम वैसे तो बहुत सुहाना होता है, लेकिन मॉनसून में महिलाओं के लिए किचन में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। बारिश के दिनों में नमी बहुत ज्यादा होती है, जिससे किचन की कई चीजें खराब होने लगती हैं, जैसे सब्जियां, मसाले आदि। ऐसे में यह महिलाओं को काफी दिक्कत होती हैं और यह समझ नहीं आता कि इन्हें बचाने के लिए क्या किया जाए। अगर आप भी ऐसी ही परेशानियों से जूझ रही हैं और छुटकारा पाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार किचन टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपनी सामग्री को नमी और कीड़ों से बचा सकती हैं।
बेसन, आटा, मैदा में ये डालें
बारिश के मौसम में अक्सर बेसन, आटा और मैदा में कीड़े पड़ जाते हैं, जिससे खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। इससे बचाव के लिए आप इनके डिब्बों में तेजपत्ता डाल सकती हैं। तेजपत्ते की खुशबू से कीड़े नहीं आते और सामग्री ताजगी बनी रहती है।
रोटियों को ऐसे रखें
मॉनसून में रोटियां डिब्बे में रखने पर जल्दी खराब हो जाती हैं। इससे बचने के लिए रोटी के डिब्बे में अदरक का टुकड़ा रखें। यह रोटियों को लंबे समय तक ताजा रखेगा। जिससे आपको बार-बार बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चीनी के डिब्बे में ये रखें
ऐसा बहुत बार होता है बरसात के मौसम में चीनी के डिब्बे में चींटियां लग जाती हैं या उसमें नमी आ जाती है तो उसमें कुछ लौंग डाल दें। इससे न केवल चींटियां दूर रहेंगी बल्कि चीनी में नमी भी नहीं आएगी। इसके साथ ही आप चीनी को टेंशन फ्री यूज कर सकते हैं।
चावल के डिब्बे में क्या डालें
अक्सर चावल के डिब्बे में कीड़े लग जाते हैं। इससे बचने के लिए आप चावल में करी पत्ता या मीठा नीम (नीम की पत्तियां) डाल सकती हैं। इससे चावल लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही आप जब मन हो चावल को बना सकते हैं।
Kitchen Tips: इन आसान Kitchen Hacks से सब्जियां रहेंगी हफ्तों तक Fresh, जानें तरीके
संबंधित खबरें
धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
29 mins agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
16 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
19 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
21 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines