Barsaat Mein Baal Jhadna Kaise Rookein: मानसून सीजन में बालों के झड़ने की शिकायत बहुत आम हो जाती है. हर जगह लोगों का एक ही सवाल रहता है कि आखिर बरसात शुरू होते ही हमारे बाल झड़ने क्यों लगते हैं? कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसकी सबसे बड़ी वजह अनजाने में ऐसी गलतियां कर होती हैं, जो बालों को और कमजोर बना देती हैं. जैसे गीले बालों को तुरंत बांध लेना, जोर से तौलिए से रगड़कर सुखाना, उलझे बालों में पतली कंघी चला देना या बार-बार स्ट्रेटनर और ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करना. गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं और इस समय उन पर ज्यादा दबाव डालने से टूटने की आशंका बढ़ जाती है. वहीं, अगर स्कैल्प पर नमी लंबे समय तक बनी रहे, तो फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए मानसून में बालों के साथ थोड़ा नरम व्यवहार करना जरूरी है, ताकि जड़ें मजबूत रहें और हेयर फॉल कंट्रोल में रहे.
मानसून में बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम में बाल कम टूटें और हेल्दी बने रहें, तो अपनी हेयर केयर रूटीन में कुछ आसान बदलाव कर लें. सही देखभाल से हेयर फॉल काफी हद तक कम किया जा सकता है. वहीं अगर आप अपने आदतों में बदलाव नहीं लाते हैं, तो आपको पूरे सीजन इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे न सिर्फ गंजापन का खतरा बढ़ेगा बल्कि आत्मविश्वास भी कमजोर हो जाएगा.
बालों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स:
- स्कैल्प को साफ रखें: सप्ताह में 2 बार माइल्ड शैंपू से बाल धोएं, ताकि पसीना, तेल और गंदगी जमा न हो. गंदी अक्सर बालों को कमजोर कर देती है, जिस कारण बाल झड़ने का खतरा बढ़ जाता है.
- गीले बाल न बांधें: बाल पूरी तरह सूखने के बाद ही बांधें, वरना जड़ें कमजोर हो सकती हैं.
- चौड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करें: इससे उलझे बाल आसानी से सुलझेंगे और टूटेंगे कम.
- हफ्ते में एक बार ऑयलिंग करें: नारियल या बादाम तेल से हल्की मसाज करने पर जड़ों को पोषण मिलता है.
- हीट स्टाइलिंग कम करें: स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर और कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल कम से कम करें.
अगर इन आदतों को समय रहते अपनाया जाए, तो मानसून में बालों का झड़ना, फ्रिज और स्कैल्प की दिक्कतों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Open Pores से छुटकारा दिला सकता है ये Homemade Toner, शीशे जैसी चमकेगी आपकी
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
6 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
12 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
13 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
14 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines