Mix Vegetable Pickle recipe in Hindi: अचार ही एक ऐसी चीज है, जिससे खाने के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है और खाने के साथ यह किसे पसंद नहीं होता। अचार तो रोटी, चावल, सब्जी सबका स्वाद बढ़ा देता हैं और खाने को और लजीज बना देता है।
आजकल तो हर चीज का अचार बनने लगा हैं। खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए आम, हींग, नींबू, हरी मिर्च आदि का अचार बनता है। यूं तो बाजार में हर तरह के अचार मिलते हैं, लेकिन उनमें घर वाला स्वाद नहीं मिलता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि स्वाद और सेहत के लिहाज से फायदेमंद मिक्स सब्जियों के अचार को कैसे बनाते हैं।
मिक्स सब्जी के अचार को बनाने के लिए साम्रगी
गोभी- 500 ग्राम, गाजर- 500 ग्राम, मूली- 500 ग्राम, हरी मटर- 500 ग्राम, सरसों का तेल- 100 ग्राम, हींग- 1 बड़ा चम्मच, राई- 1 बड़ा चम्मच, हल्दी- 1 बड़ा चम्मच, पीली सरसों- 1 बड़ा चम्मच, नींबू का रस- 2 चम्मच, चीनी- 2 चम्मच
बनाने की विधि
मिक्स सब्जियों के अचार को बनाने के लिए सबसे पहले आपको सारी सब्जियों को ठीक से धोना होगा। इसके बाद इन सब्जियों को आप छोटे आकार में काट लें, जिससे खाने में आसानी होगी। इसके बाद सारी सब्जियों को पानी में डालकर उबाल लें और फिर इन सब्जियों को एक साफ कपड़े पर सुखा दें। जब आपको लगे कि सभी सब्जियों का पानी निकल गया है या पूरी तरह सूख गई हैं, तब आप एक कड़ाही में सरसों के तेल को गर्म कर लें और इसके बाद तेल में सब्जियों को मिला दें।
और पढ़िए – Flowers For Skin: इन फूलों के प्राकृतिक गुणों से निखरेगी स्किन, आज ही आजमाएं
इसके बाद जितने भी मसाले हैं, जैसे- जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर, राई, हल्दी, पीली सरसों, नींबू का रस, चीनी और स्वादानुसार नमक अच्छे से मिला दें। इसके बाद अचार को कांच या प्लास्टिक के जार में डालकर धूप में रख दें और दिन में दो बार कम से कम चलाते रहें, जिससे यह अच्छे से मिक्स हो जाए। इसके बाद आप इसे खाने के लिए परोस सकते हैं।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines