Mixed Fruit Raita Recipe: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र के इन 9 दिनों में लोग व्रत रखते हैं और मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। व्रत के दौरान लोगों को ऊर्जा की कमी महसूस होती है। अगर आप चाहते हैं कि आप इन 9 दिनों में ऊर्जावान रहें तो आपको अपने भोजन में खूब सारे फलों को शामिल करना चाहिए। फलों से विटामिन, खनिज (Minerals) और फाइबर मिलते हैं जो आपको पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रखते हैं।
दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए आप मिक्स फ्रूट रायते (Navratri Recipe in Hindi) का सेवन कर सकते हैं। आइए फलों और दही के साथ मिक्स फ्रूट रायता बनाने की आसान विधि जानते हैं।
और पढ़िए – Sabudana Kheer Recipe: व्रत में खाने का मन हो कुछ मीठा, तो बनाएं साबूदाना खीर
सामग्री (Mixed Fruit Raita Ingredients)
- दही- 3 बड़ी कटोरी
- अंगूर -1 कटोरी
- चीकू -1 कटोरी
- पाइन एप्पल -1 कटोरी
- केला -1
- सेब – 2
- अनार -1 कटोरी
- चीनी- 1 छोटी चम्मच
- काजू- 10 ग्राम
- किशमिश – 10ग्राम
- बादाम- 10ग्राम
- पिस्ता- 10 ग्राम
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
ऐसे बनाएं मिक्स फ्रूट रायता (Mixed Fruit Raita Recipe in Hindi)
- एक बड़े कटोरे में दही लेकर उसे अच्छी तरह फेंट लें, फिर उस कटोरे में काली मिर्च पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें कटे हुए फलों को डालें।
- अब फेंटे हुए दही के मिक्सचर में आप सभी कटे हुए फलों को डाल लें। इसमें केले, अंगूर, चीकू, पाइनएप्पल, अनार डालें। काली मिर्च का पाउडर बनाकर सेंधा नमक के साथ आप इसे दही में अच्छे से मिला लें। अब इसे ठंडा करने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
- मिक्सचर को फ्रिज से निकालकर अब इसमें काजू, बादाम और कटा पिस्ता डाल दें।
- आपका हेल्दी फ्रूट रायता तैयार है। अब आप अपने फ्रूट रायते को ठंडा-ठंडा सर्व कर सकते हैं। कटे हुए ताजे फल और दही से बनाए जाने वाला फ्रूट रायता बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता हैं।
- आप चाहे तो अपने किसी एक पसंदीदा फल के साथ भी रायता बना सकते है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
13 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
19 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines