Soil Needs Help More: गर्मियों में पौधे की ज्यादा देखभाल करने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि धूप की वजह से पत्ते और मिट्टी की नमी खत्म होने लगती है. अगर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो पूरे साल की मेहनत खराब हो सकती है. हालांकि, कई बार हम पौधों को पानी और धूप तो देते हैं और फिर भी उनकी ग्रोथ रुक जाती है या पत्तियां मुरझाने लगती है. इसका कारण गमले की मिट्टी का खराब हो जाना हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते मिट्टी के संकेतों को समझें, ताकि पौधों को नुकसान होने से पहले ही सही कदम उठाया जा सके. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं मिट्टी खराब होने के क्या संकेत हैं.
इसे भी पढ़ें- आपकी चलने की रफ्तार बताती है आपके दिल की सेहत का हाल! दिखे ये संकेत, तो तुरंत हो जाए अलर्ट
गमले की मिट्टी खराब होने के क्या संकेत हैं?
गमले की मिट्टी कई बार खराब हो जाती है और अपनी गुणवत्ता खो देती है. इसकी वजह से पौधा मुरझाने लगता है. आप मिट्टी खराब होने की पहचान इन संकेतों से कर सकते हैं.
- मिट्टी से बदबू आना
- पानी का जमा होना
- मिट्टी का सख्त हो जाना
- पौधे की ग्रोथ रुक जाना
- फंगस लगना
सही मिट्टी की पहचान करने के टिप्स
मिट्टी का भुरभुरा होना- सही मिट्टी भुरभुरी होती है, जिसे हाथ में लेने पर आसानी से बिखर जाती है और आसपास फैल जाती है.
पानी सोखने पर क्षमता- सही मिट्टी के पानी सोखने की क्षमता स्थिर होती है. मिट्टी पानी ना ज्यादा देर तक रोकती है और ना ज्यादा देर तक पानी छोड़ती है.
मिट्टी की स्मेल- मिट्टी की स्मेल अच्छी होती है और सड़ी बदबू नहीं आती. अगर मिट्टी ताजी और हल्की खुशबू वाली है, तो यह स्वस्थ मानी जाती है.
रंग से करें चेक- अच्छी मिट्टी आमतौर पर भूरे या हल्के काले रंग की होती है. अगर आपकी मिट्टी इस रंग की है तो इसका मतलब है कि इसमें पोषक तत्व भरपूर हैं.
कीड़े ना लगना- पानी देने के बाद या मिट्टी के सूख जाने के बाद अगर मिट्टी में कीड़े पड़ रहे हैं तो मिट्टी खराब हो गई है.
क्या करें?
- हर 6 महीने में मिट्टी बदलें, क्योंकि ज्यादा पुरानी मिट्टी बेकार होने लगती हैं.
- मिट्टी में खाद मिलाएं और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें.
- मिट्टी में पानी वक्त के हिसाब से दें और इसकी स्थिरता का ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें- मटके में पानी को ज्यादा ठंडा कैसे करें? तपती गर्मी में भी काम आएंगे ये टिप्स
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
5 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
8 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
8 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
11 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
12 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
14 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
15 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines