Miss Universe India 2026 Winner: केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) के सिर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज सज गया है. 23 अगस्त के दिन जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ था जिसमें तेजिया ने 52 अन्य प्रतिभागियों को हराया था. अब केजिया नवंबर में पोर्टो रिको में 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में हिस्सा लेंगी और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. केजिया के सिर जीत का ताज सजा तो फर्स्ट रनर-अप बनीं तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश और सेकंड रनर-अप रहीं गुजरात की अनुष्री सतावलेकर. फाइनल राउंड में केजिया लिज मेजो ने जो जवाब दिया उसने उन्हें जिताने में मदद की. यहां जानिए कौन हैं केजिया लिज मेजो और उनके किस जवाब ने जिताया मिस यूनिवर्स इंडिया का क्राउन.
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर कपड़ों को लेकर हैं कन्फ्यूज? ये 5 तरह के आउटफिट्स कर सकती हैं ट्राई
केजिया लिज मेजो का विनिंग जवाब
मिस यूनिवर्स इंडिया के फाइनल राउंड के लिए सभी प्रतिभागियों को 20 प्रश्न दिए गए थे और 90 मिनट का समय मिला था जवाब लिखने के लिए. जब केजिया को स्टेज पर बुलाया गया तो उनसे जज राजीव के श्रीवास्तव ने सवाल किया, “क्या आप अपनी जिंदगी में खामोशी की आवाज को परिभाषित कर सकती हैं?”
इस सवाल का जवाब देते हुए केजिया ने कहा, “मेरे लिए खामोशी, मुझे लगता है, वो है जो मैंने अभी कुछ ही मिनटों पहले अनुभव की. स्टेज पर आने से पहले की शांति. मैं पैदा हुई और स्टेज पर क्लासिकल डांसर, एक्टर और ऑफ कोर्स एक पेजेंट लवर के रूप में बढ़ी हुई. मैं स्टेज के साथ, स्पॉटलाइट के साथ, अपने हाथों में माइक्रोफोन के साथ, पेजेंट्स के लिए प्यार में पड़ी. यह विश्वास करना मुश्किल है लेकिन मैं खामोशी महसूस करती हूं. मैं सबसे शांत महसूस करती हूं जब मैं स्टेज पर कदम रखने वाली होती हूं क्योंकि मुझे लगता है मैं घर पर हूं. मेरे लिए, यही खामोशी है. जब आपको ऐसा महसूस होता है कि आप अपने घर हैं, जब आपका दिल आपको गहरी सांस लेने देता है, जब आपकी पल्स शांत हो जाती हैं, आप जानते हैं कि आप यहां से जुड़े हैं. और आज मैं उसी जगह खड़ी हूं.”
केजिया का यह जवाब उनका विनिंग जवाब (Miss Universe India Winning Answer) बन गया. इस जवाब के अलावा केजिया ने असली खूबसूरती के सवाल का भी जवाब दिया था.
बताया असली खूबसूरती का मतलब
असली खूबसूरती का मतलब बताते हुए केजिया ने कहा, “मेरे लिए सच्ची खूबसूरती दृढ़ विश्वास के बारे में है, यह साहस के बारे में है, बार-बार खड़े होने और कुछ बनने से पहले उसपर विश्वास करने का एक खामोश फैसला. इसका मतलब है बार-बार पहले से ज्यादा और मजबूत होकर वापस आने का साहस रखना, हर डर, हर असफलता और कमजोरी के हर पल को अटूट ताकत और अपनी भीतर की धधकती आग में बदल देना. इसका मतलब है गरिमा के साथ नेतृत्व करना, अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा रखते हुए बोलना और हर जगह और हर व्यक्ति को पहले से बेहतर स्थिति में छोड़कर जाना.”
कौन हैं केजिया लिज मेजो
केजिया लिज मेजो मावेलिक्करा, केरल की मॉडल हैं और वकालत की पढ़ाई कर रही हैं. केजिया की परवरिश अबु धाबी में हुई है जहां से उन्होंने पढ़ाई भी की. केजिया 12 सालों तक क्लासिकल डांस में ट्रेंड हुईं. वे गाती भी हैं और ड्रम और वायलन बजाना भी जानती हैं. मिस यूनिवर्स इंडिया के क्राउन से पहले भी केजिया कई पेजेंट्स जीत चुकी हैं. केजिया जब 17 साल की थीं तब उन्होंने मिस टीन डीवा 2024 का खिताब जीता था, इसके बाद मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में केजिया ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और फर्स्ट रनर-अप रहीं. इस साल की शुरुआत में ही केजिया ने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का ताज जीता था और इस टाइटल को जीतने वालीं सबसे कम उम्र की विनर बन गईं. इतना ही नहीं, केजिया लिज मेजो मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने वाली केरल की पहली लड़की हैं.
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई को भेजें खास हैंपर, सिर्फ राखी नहीं बल्कि इन चीजों को भी करें शामिल
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
20 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
21 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
22 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
22 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines