गर्मी के मौसम के साथ ही शादी का सीजन भी आ गया है। जिसे लेकर मार्केट में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन आपकी इन तैयारियों में हम आपकी मदद कर सकते हैं। खासतौर से लड़कियों के लिए गर्मी में मेकअप को सेट रखना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि गर्मी और पसीने के कारण मेकअप बहने लगता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं महज 5 ऐसे प्रोडक्ट्स, जिनकी मदद से आप गर्मियों के मौसम में मिनिमल मेकअप कर खूबसूरत लुक पा सकेंगे।
बेस (कंसीलर+फाउंडेशन)
गर्मियों के मौसम में यदि किसी शादी में शामिल होने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे पर बेस को सही रखें। इसके लिए आपको बहुत सारे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है, बल्कि महज एक ही प्रोडक्ट से आपका काम बन जाएगा। मेबिलीन का ये कंसीलर आपको फाउंडेशन वाली फिनिश देगा। साथ ही ये आपको हल्का महसूस नहीं कराएगा। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप इसे लगाने से पहले मॉइस्चराइजर लगाएं। ये कंसीलर इस मौसम में ऑयली स्किन वालों के लिए परफेक्ट है।
ये भी पढ़ें- डेनिम अंदाज में नजर आईं सानिया मिर्जा, आप भी ट्राई करें उनका ये शानदार लुक
लिप एंड चीक टिंट
अगर आप कम प्रोडक्ट्स में ही खूबसूरत मेकअप चाहते हैं तो इसके लिए लिप एंड चीक टिंट परफेक्ट है। ये आपके होठों को लाली देने के साथ ही गालों पर ब्लश का काम भी करेगा। वहीं टिंट को लगाने के बाद आपको बार-बार टचअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप चाहें तो इसका इस्तेमाल आईशैडो की तरह भी कर सकती हैं।
काजल
काजल आपके लुक को कम्प्लीट करता है। ऐसे में ये एलिटिन का काजल बोल्ड लुक देने के साथ ही आपकी आंखों को खूबसूरती देगा। ये काजल इतना डार्क है और एक स्ट्रोक में ही बहुत अच्छी तरह से लग जाता है। इसे एक बार लगाने के बाद बार-बार टचअप की जरूरत नहीं होती।
आईलाइनर
आंखों को परफेक्ट बनाने के लिए आप आईलाइनर लगा सकती हैं। अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो आपको आईलाइनर जरूर लगाना चाहिए। मार्स का ये स्केच पेन आईलाइनर आपकी आंखों की खूबसूरती को बढ़ा देगा।
सेटिंग स्प्रे
अपने मेकअप को घंटों तक सेट रखने के लिए सेटिंग स्प्रे बहुत जरूरी है। खासतौर से इस चिलचिलाती वाली गर्मी के मौसम में तो इसे जरूर साथ रखना चाहिए और इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपका मेकअप घंटों सेट रह सकता है।
ये भी पढ़ें- पिंक लहंगे में हनिया आमिर की दिखी मासूमियत, आप भी करें इस खास लुक को ट्राई
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
2 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
5 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines