Glowing Skin Home Remedy: आज के समय में कई लोग हैं जो अपनी स्किन को बेदाग (Clear Skin) और सुंदर (Beautiful Skin) बनाना चाहते हैं. इसके साथ ही बहुत से लोग अपनी त्वचा पर काफी पैसे खर्च कर देते हैं ताकि उनकी स्किन क्लियर, स्मूद और ग्लोइंग लगे (Glowing Skin) . वहीं कुछ लोग घरेलू उपायों को अपनाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कि दूध (Milk) में किस एक चीज को मिलाकर आप अपनी स्किन को घर पर ही नेचुरल तरीके (Natural Remedy) से ग्लोइंग बना सकते हैं.
ग्लोइंग स्किन होम रेमेडी | Glowing Skin Home Remedy
दूध में मिलाएं एक चुटकी…
अगर आप सुंदर त्वचा और निखार पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 2 चम्मच कच्चे दूध और 1 चुटकी हल्दी की जरूरत होगी. इस मिश्रण को स्किन पर लगाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में दूध लें. इसके बाद उसमें हल्दी (Turmeric) मिक्स करें. अब इस मिश्रण को कॉटन बॉल (Cotton Ball) की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं.
इसके बाद 15–20 मिनट तक इसे सूखने दें. जैसे ही यह सूख जाए, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथों से थपथपाकर सुखा लें. स्किन को थपथपाने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बढ़ता है और इससे त्वचा पर निखार भी आता है.
ये भी पढ़ें- Navratri Special: नवरात्रि में चाहते हैं सुंदर ग्लोइंग स्किन, घर पर ही ट्राई करें ये फेशियल
इस्तेमाल कितनी बार करें?
आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2-3 बार अपना सकते हैं. अगर आप लगातार कुछ हफ्तों तक इसका उपयोग करेंगे तो आपकी त्वचा साफ, स्मूद (Smooth Skin) और चमकदार हो जाएगी. हालांकि, अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव (Sensitive Skin) है तो पहले पैच टेस्ट जरूर (Patch Test) करें.
दूध और हल्दी के त्वचा पर फायदे
- दूध में लैक्टिक एसिड (Lactic Acid) होता है जो डेड स्किन हटाकर त्वचा को साफ करता है.
- हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल (anti-bacterial) और एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुण होते हैं, जो पिंपल्स (Pimples) और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं.
- यह उपाय स्किन को नेचुरली ग्लोइंग, स्मूद और क्लीन बनाता है.
ये भी पढ़ें- 2 हफ्ते में पाना चाहते हैं त्वचा पर Natural Glow? ट्राई करें एक्सपर्ट का बताया ये Ayurvedic एक नुस्खा
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 hr agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
3 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
4 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
5 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
20 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines